विश्व के दिग्गज बल्लेबाजों का नाम जब भी लिया जाता है तो उन खिलाड़ियों में विवियन रिचर्ड्स का नाम सबसे ऊपर आता है. इस खिलाड़ी के बल्लेबाजी के कायल विश्व भर में हर क्रिकेट को चाहने वाला है. क्रिकेट के कई दिग्गज इस खिलाड़ी इनको अपना आदर्श मानते हैं. उस समय तेज गेंदबाजों के सामने जिस बेखौफ अंदाज में यह खिलाड़ी बल्लेबाज करता था. शायद ही कोई खिलाड़ी करे.
विवियन रिचर्ड्स ने बताया वह किस गेंदबाज से डरते थे

क्रिकेट के इस दिग्गज बल्लेबाज से जब पुछा गया की इस बल्लेबाज को किस गेंदबाज से डर लगता है. तो इन्होने जवाब दिया उनको सबसे ज्यादा डर ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज डेनिस लिली से लगता था.
जब रिचर्ड्स बल्लेबाजी करते थे उस समय ऑस्ट्रेलिया का तेज आक्रमण सबसे मजबूत माना जाता था. बता दें, हाल ही में उन्होंने जसप्रीत बुमराह को रोचक गेंदबाज बताया है और उनकी जमकर तारीफ़ की है.
यहाँ देखें विडियो
Viv Richards and sleepless nights
#25Questions: https://es.pn/2GbxWrW
Dikirim oleh ESPNcricinfo pada Kamis, 20 Desember 2018
विराट कोहली की जमकर तारीफ़ की इस महान बल्लेबाज ने
विराट कोहली की कप्तानी और लड़ने की जिद ने अभी भी भारत को सीरीज में कायम रखा है. रिचडर्स ने शुक्रवार को कहा कि,
“भारत के पास सीरीज जीतने का बेहतरीन मौका है, पर्थ में बेशक उसे मात मिली हो, लेकिन वह अब भी सीरीज जीत सकती है, क्योंकि भारत के पास विराट जैसा कप्तान है. उनके अंदर जीतने की भूख है और अपने खिलाड़ियों को जीत के लिए प्रेरित करना वे अच्छी तरह जानते हैं.”
दिग्गज ने कहा कि स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत
इसके साथ ही वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ने कहा कि स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना भी आस्ट्रेलिया अपने घरेलु मैदान में एक शानदार टीम है. रिचडर्स ने कहा,

“मैं अब भी भारत को जीत का प्रबल दावेदार मानता हूं, लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए की आस्ट्रेलिया स्मिथ और वार्नर के अलावा भी बेहतरीन टीम है, प्रतिभा में जो उनके पास नहीं है उसकी पूर्ति ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने नजरिए से कर रही हैं.”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: ‘विवियन रिचर्ड्स’ ने वर्षो बाद बताया उस गेंदबाज का नाम जिसके सामने बल्लेबाजी करने में लगता था डर appeared first on SportzWiki Hindi.
#25Questions: https://es.pn/2GbxWrW