Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विकेट के पीछे ये बचकानी हरकत करते पकड़े गए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन

खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 443 रन बनाकर घोषित कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज इस पारी में दो दिन तक बल्लेबाजी करने के बावजूद भारतीय पारी को ऑलआउट नहीं कर सके। भारतीय बल्लेबाजों को आउट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट छीटाकंशी करने से भी नहीं चूक रहे हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया कप्तान टिम पेन का तो कहना ही कुछ ओर है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने विकेट के पीछे से भारतीय बल्लेबाजों को छेडऩा जारी रखा और इस बार उनके निशाने पर भारतीय टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा थे।

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में केवल चौथी बार ही हुआ ऐसा

मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन के तीसरे सत्र में विकेट के पीछे टिम पेन अपने साथी क्रिकेटर आरोन फिंच से बात कर रहे थे कि अगर रोहित शर्मा मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर छक्का मारता है तो वह इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियन्स से जुड़ जाएंगे। पेन और फिंच के बीच हुई ये बातचीत स्टंप माइक्रोफोन ने पकड़ ली थी।

विराट ने तोड़ा द्रविड़ का ये रिकॉर्ड, अब इस विश्व कीर्तिमान पर नजर

इस दौरान ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने फिंच से कहा कि मुझे राजस्थान रॉयल्स और मुम्बई इंडियन्स में किसी एक को चुनना है। अगर रोहित एमसीजी में छक्का मार देता है तो मुंबई से खेलने लग जाऊंगा। टिम पेन लगातार रोहित शर्मा के लिए टिप्पणियां करते रहे और हर बार रोहित ने मुस्कुराकर उनका जवाब दिया।गौरतलब है कि इससे पहले पर्थ टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली और कंगारू टीम के कप्तान टिम पेन के बीच टकराव हुआ था।