इंटरनेट डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों के कप्तानों के बीच जो कुछ हुआ उसकों लेकर वैसे तो विराट कोहली की कई पूर्व खिलाड़ियों ने निंदा की है लेकिन कई ऐसे बड़े खिलाड़ी भी है जो यह भी कह रहे है की विराट एक आक्रामक खिलाड़ी है और ऐसा होना स्वभाविक है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी हसी ने भारत को दी सलाह मेलबर्न में इस खिलाड़ी को दे मौका
इधर महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्च ने भी कहा है की उनके जमाने की तुलना में मौजूदा भारतीय टीम काफी आक्रामक रवैया रखती है। टीम में आये इस सकारात्मक बदलाव का श्रेय कप्तान विराट कोहली को जाता है और इस बात को लेकर वो खुश हैं।
आपकों बता दें की उन्होंने यह भी कहा की भारतीय टीम 70, 80 और 90 के दशक में ऐसी नहीं थी। लेकिन टीम में विराट जैसे खिलाड़ी का होना अच्छा है। क्रिकेट में यह सब चलता है। मुझे विराट की कप्तानी पसंद है।
अलविदा 2018: ये हैं वो बल्लेबाज जिन्होंने इस साल वनडे में लगाएं सबसे ज्यादा शतक, देखें विराट कहां पर नंबर
आपकों बता दें की भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की श्रृखंला में भारत और ऑस्ट्रेलिया अभी एक एक से बराबरी पर है। हाल ही खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत को 146 रन से मात दी थी। वैसे इससे पहले खेले गए मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
अब इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने बुमराह के लिए कह डाली ये चौंकाने वाली बात