क्रिकेटर या किसी चर्चित व्यक्ति के नाम पर कम्पनी बनाकर पैसे ठगने के मामला कोई नया नहीं है। आए दिन ऐसे बातें समाने आती रहती है। अब एक फिर फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर कम्पनी बनाकर ठगी की जा रही थी। यह मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है।
हैदराबाद की महिला को ठगा

10 दिसंबर को हैदराबाद के हिमगिरि नगर निवासी शालिनी पड़सला ने उनके वाट्सएप नंबर पर ठगी की पूरी कहानी बताई। शालिनी ने पुलिस को बताया इंडिया बुल्स धोनी फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए उन्हें एक कॉल आई। फोन करने वाले ने उनकी जरूरतें पूछीं और 15 लाख रुपये का लोन दिलाने का भरोसा दिया।
शातिरों ने लोन मंजूरी का फर्जी लेटर भी भेज दिया। इसमें धोनी की जगह धानी दर्ज था। फिर, महिला से ऑफर लेटर के नाम पर 5500, सैंक्शन लेटर के नाम पर 10500, इंश्योरेंस के नाम पर 20500 और आरटीजीएस के लिए 10,500 रुपये बैंक खाते में डलवा लिए। इसके बाद उनसे सम्पर्क नहीं हो रहा था और इंडिया बुल से सम्पर्क करने के बाद मामले का खुलासा हो गया।
हाथरस के थे शातिर

पुलिस ने बैंक खाते व दो मोबाइल नंबरों की छानबीन शुरू की। पता लगा कि पंजाब नेशनल बैंक की मधुगढ़ी शाखा में अमित कुमार के खाते में पैसे डाले गए हैं। जिन नंबर से कॉल किया गया था, वह नंबर भी इसी खाते में दर्ज था।
पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया। फिर उनके दो अन्य साथी अरुण और देवेंद्र भी पकड़ में आ गए। तीनों के पकड़ते ही कहानी साफ हो गई। हाथरस गेट इंस्पेक्टर योगेश सिरोही और सर्विलांस प्रभारी सुधीर राघव ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
काफी लोगों को ठग चुके हैं

यह पहला मामला नहीं है जब इन लोगों ने किसी को ठगा हो। इससे पहले भी इन लोगों ने कई लोगों को ठगा है। ये सभी फोन पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम लेकर लोगों का विश्वास जीतते थे और उनके बाद उन्हें चपत लगा देते थे।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर कम्पनी बनाकर लोगों से लाखों लुटने वाला गिरफ्तार appeared first on SportzWiki Hindi.