इंटरनेट डेस्क। 26 दिसंबर से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के उप कप्तान अंजिक्य रहाणे ने अपनी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए कहा हैं कि मेलबर्न में होने वाले चार टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में शतक या दोहरा शतक लगा सकता हूं।
मेलबर्न में अगर ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उतरता हैं मैदान में, तो तोड़ देंगा ये 45 साल पुराना रिकॉर्ड
भारतीय टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मौजूदा सीरीज के पहले दो मुकाबले में 164 रन बनाए है। रहाणे अभी तक इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज है। रहाणे से आगे कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा है। इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि रहाणे ने बताया कि मुझे विश्वास है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट में इस मानसिकता से शतक या दोहरा शतक लगा सकता हूं। भारतीय टीम के इस मध्यक्रम के शानदार बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर का अंतिम शतक श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में लगाया था।
BYE BYE 2018: इन खिलाड़ियों ने बनाएं इस साल ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस महिला क्रिकेटर ने बनाया ये खास रिकॉर्ड
विराट एंड कंपनी के लिए चार टेस्ट मैचों की सीरीज बहुत अहम है। क्योंकि भारतीय टीम ने करीब 70 सालों से कंगारू धरती पर कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। ऐसे में भारत के खिलाफ ये कंगारू दौरा बहुत अहम है। अभी दोनों टीमें एक—एक मैच जीत लिया हैं। भारतीय टीम ने एडिलेड टेस्ट में कंगारू टीम को 31 रनों से और कंगारू टीम ने भारत को पर्थ टेस्ट मैच में 146 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में एक—एक की बराबरी कर ली।