Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ग्लेन मैक्ग्रा ने इस भारतीय गेंदबाज को बताया मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ और घातक गेंदबाज

भारतीय टीम ने एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हारकर पहले टेस्ट पर अपना कब्जा जमाया। इस मैच में भले ही बल्ले से सिर्फ चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने अच्छा प्रदर्शन किया वहीं गेंदबाजी में चारों प्रमुख गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और रविचन्द्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के 20 बल्लेबाजों को आउट किया।

जसप्रीत बुमराह का जबरदस्त प्रदर्शन

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेला है। इसके साथ ही बुमराह इस भारतीय टीम में सबसे कम अनुभवी गेंदबाज हैं। अभी तक उन्होंने सिर्फ 7 टेस्ट मैच ही खेले हैं।

इतने कम अनुभव के बाबजूद पहले मैच में वह भारत के सबसे सफल गेंदबाज थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सभी बल्लेबाजों को परेशान किया और कप्तान विराट कोहली को जब भी विकेट की दरकार थी उन्होंने बुमराह की तरफ गेंद फेंकी।

ग्लेन मैकग्रा ने तारीफ की

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और टेस्ट क्रिकेट के दूसरे सबसे सफल तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। बुमराह ने दूसरी पारी में उन्होंने शॉन मार्श और टिम पेन को आउट किया।

मैकग्रा कहा

“बुमराह शानदार है। वह आराम से से दौड़ते हैं और अपनी गति को अच्छी तरह से बढाते हैं। वह एक शानदार आधुनिक गेंदबाज है। वह समझदारी से गेंद की लंबाई और गति बदलते है और इच्छा पर ऐसा करते हैं। बेशक, उसके यॉर्कर अच्छे हैं और उनके बाउंसर खतरनाक हैं।”

चोटिल होने की संभावना कम

तेज गेंदबाजों की सबसे बड़ी परेशानी होती है चोट। इसकी वजह से कई अच्छे गेंदबाजों का करियर भी समाप्त हो चुका है लेकिन मैकग्रा का मानना है कि बुमराह का एक्शन जिस तरफ का उससे उनके चोटिल होने की संभावना काफी कम है।

उन्होंने कहा

“वह जिस तरह से दौड़ते हैं और अपने पीठ का इस्तेमाल करते हैं उससे चोटिल होने की संभावना काफी कम है। वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और यह भारतीय टीम के लिए शानदार बात है।”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ग्लेन मैक्ग्रा ने इस भारतीय गेंदबाज को बताया मौजूदा समय का सर्वश्रेष्ठ और घातक गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.