ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे पर्थ टेस्ट मैच के तीसरे दिन मेजबान टीम ने संभली हुई शुरूआत की। कल के नाबाद बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और टिम पेन को धीमी शुरुआत दी। इसके बाद मोहम्मद शमी ने एक के बाद एक ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजना शुरू कर दिया। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर टिम पेन और आरोन फिंच को पवेलियन भेजा।
नई गेंद आने के बाद आउट हुए ख्वाजा

80 ओवर होने के तुरंत बाद भारतीय टीम ने नई गेंद लेने का फैसला कर लिया। इसका असर भी दो ओवर बाद ही दिख गया जब मोहम्मद शमी ने शानदार बल्लेब्बाजी कर रहे उस्मान ख्वाजा को पवेलियन भेज दिया।
अभी तक इस सीरीज में फ्लॉप रहे उस्मान ख्वाजा ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मैच में संभल कर बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली।
उछाल लेती गेंद पर हुए आउट

पर्थ की पिच की उछाल ने सभी बल्लेबाजों को परेशान किया है और इसी वजह से उस्मान ख्वाजा को पवेलियन भी लौटना पड़ा। मोहम्मद शमी की ऑफ स्टम्प की गेंद ख्वाजा की उम्मीद से ज्यादा उछल गयी।
इस उछाल को वह संभाल नहीं पाए और गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ऋषभ पन्त के हाथों में चली गयी। पन्त ने इस आसान से कैच को लपक कर ऑस्ट्रेलिया की बड़ी बढत लेने के मंसूबे पर पानी फेर दिया।
शमी का पांचवा भी था

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी गुच्छों में विकेट लेने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने पहले लगातार गेंदों पर टिम पेन और आरोन फिंच को पवेलियन भेजा और फिर उस्मान ख्वाजा को भी जल्द ही पवेलियन भेज दिया।
इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा शमी ने शॉन मार्श और ट्रेविस हेड जैसे प्रमुख बल्लेबाजों को भी आउट किया था। ख्वाजा को आउट करने के बाद शमी ने नाथन लायन को भी आउट किया। पारी में उन्होंने कुल 6 बल्लेबाजों को आउट किया।
देखें वीडियो:
Usman Khawaja wicket. pic.twitter.com/3yafPjU9AO
— ye cricket hai (@cricket_ye) December 17, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post वीडियो: मोहम्मद शमी नहीं बल्कि पर्थ की विकेट ने उस्मान ख्वाजा को भेजा पवेलियन appeared first on SportzWiki Hindi.