भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड बनाया. पंत ने एक टेस्ट में कुल 11 कैच लपके और इसी के साथ उन्होंने जैक रसेल व एबी डीविलियर्स के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की. पंत ऐसा कमाल करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बने.
ऋषभ पंत ने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली

युवा पंत ने मोहम्मद शमी द्वारा किए पारी के 101वें ओवर चौथी गेंद पर मिचेल स्टार्क का आसान कैच लेकर यह उपलब्धि हासिल की. ऋषभ ने पहली पारी में 6 जबकि दूसरी पारी में 5 कैच लपके. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में 10 साल बाद कोई टेस्ट मैच जीता है. भारत ने आखिरी मैच अनिल कुंबले के कप्तानी में 2008 में जीता था.
एक टेस्ट में विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक कैच लेने के रिकॉर्ड के मामले में ऋद्धिमान साहा को पीछे छोड़ा

ऋषभ पंत ने भारत की तरफ से एक टेस्ट में विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक कैच लेने के रिकॉर्ड के मामले में ऋद्धिमान साहा को पीछे छोड़ा. साहा ने कैपटाउन में इस साल की शुरुआत में एक टेस्ट में 10 कैच लिए थे. वह ऐसा कमाल करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बने और बॉब टेलर व एडम गिलक्रिस्ट के रिकॉर्ड की बराबरी की.
ऋषभ पंत ने धोनी को नायक बताया

‘ धोनी देश का नायक है.’
उन्होंने कहा,
‘‘मैंने एक इंसान और एक क्रिकेटर के रूप में उनसे काफी कुछ सीखा है. जब भी वह आसपास होते हैं तो मैं एक व्यक्ति के तौर पर खुद को आत्मविश्वास से भरा पाता हूं. अगर मुझे कोई भी परेशानी होती है तो उसे मैं उनसे साझा करता हूं और वह तुरंत ही उसका समाधान बता देते हैं.’
पंत ने कहा,
‘‘विकेटकीपर और खिलाड़ी के रूप में उन्होंने मुझे यहां (एडीलेड) जैसी दबाव की परिस्थितियों में धीरज बनाये रखना सीखाया. आपको शांतचित रहकर अपना शत प्रतिशत देना होता है. ”
अपने रिकार्ड के बारे में पंत ने कहा,
‘मैंने कभी रिकार्ड के बारे में नहीं सोचा, लेकिन अपने नाम के आगे कुछ कैच लिखवाना अच्छा है. उपलब्धि हासिल करना अच्छा है लेकिन मैं इस बारे में अधिक नहीं सोच रहा हूं.’
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post महेंद्र सिंह धोनी के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने के बाद पूर्व कप्तान के बारे में ये क्या बोल गये ऋषभ पंत appeared first on SportzWiki Hindi.