Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेतेश्वर पुजारा ने इस महान खिलाड़ी को छोड़ा पीछे

खेल डेस्क। भारत के अनुभवी खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा का शानदार प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे मैच में जारी रहा। इस मुकाबले में उन्होंने 106 रन की शतकीय पारी खेली। यह इस शृंखला में उनका दूसरा और करियर का 17वां शतक है।

विराट ने तोड़ा द्रविड़ का ये रिकॉर्ड, अब इस विश्व कीर्तिमान पर नजर

इस शतक के साथ ही पुजारा ने शतक लगाने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरभ गांगुली ने अपने टेस्ट करियर में 16 शतक लगाए थे। चेतेश्वर पुजारा ने इस मामले में भारत के वीवीएस लक्ष्मण की भी बराबरी कर ली है।

वर्ष 2018: ये रही टेस्ट क्रिकेट की सबसे खराब सलामी जोड़ी

लक्ष्मण के भी टेस्ट में 17 शतक हैं। पुजारा का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथ शतक है। अपनी शतकीय पारी में पुजारा ने 319 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने दस चौके जमाए। पुजारा ने नाथन लॉयन की गेंद पर चौका मारकर अपनी सेंचूरी पूरी की।

मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (106) के शतक के साथ कप्तान विराट कोहली (82) और मयंक अग्रवाल (76) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली बार सात विकेट पर 443 रन बनाकर घोषित की।

भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा ने भी 63, अजिंक्या रहाणे ने 34 और ऋषभ पंत ने 39 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में मेजबान टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी नुकसान के आठ रन बना लिए थे।