Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेट के भगवान सचिन ने इस तरह सेलिब्रेट किया क्रिसमस, देखें तस्वीरें

इंटरनेट डेस्क। कल यानी कि 25 दिसंबर को पूरे ​देश में क्रिसमस बड़े हर्षोउल्लास से मनाया गया। क्रिसमस को बॉलीवुड की हस्तियों सहित क्रिकेट की हस्तियों ने अपने अंदाज से मनाया। इस बीच आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट के पूर्व भारतरत्न खिला​ड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने खास अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया।

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने सैंटा क्लॉज बनकर बच्चों के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया और उनके साथ अपनी खुशियां बांटी। सचिन तेंदुलकर ने इसके साथ ही बच्चों को गिफ्ट और सांता कैंप भी बांटी और बच्चों के साथ खूब मस्ती की और उनके साथ क्रिकेट के मैदान में दो दो हाथ भी किएं। भारत के पूर्व मास्टर ब्लास्टर इस खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर उनके साथ बिताएं गए समय की फोटो शेयर की।

आपको बता दें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर क्रिसमस के मौके पर एक एनजीओ में इसे सेलिब्रेट करने पहुंचे। इस एनजीओ में कमजोर वर्ग के बच्चे रहते है। सचिन तेंदुलकर इस एनजीओ में सांता क्लॉज बनकर उनके साथ खुशी मनाने पहुंच गए। सचिन का ये लुक सभी को बहुत पसंद आया। सचिन ने एनजीओ के बच्चों के साथ क्रिकेट खेली और उन्हें कई गिफ्ट भी दिए। सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान लड़कों को बल्ला और फुटबॉल दी। वहीं, लड़कियों को क्रिकेट के भगवान सचिन ने बैडमिंटन के रैकेट गिफ्ट किएं। भारतरत्न सचिन तेंदुलकर की ऐसी अदाएं हर किसी का भी दिल जीत लेती है। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। सचिन के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।