Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं शाहीन शाह आफरीदी

अबु धाबी

पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन शाह अाफरीदी सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के जरिए टेस्ट क्रिकेट प्रारूप में पदार्पण कर सकते हैं.

वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास के चोटिल होने के कारण बाहर होने से शाहीन के लिए पदार्पण का अच्छा मौका है.

शाहीन को पिछले माह घोषित पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम में एक अन्य नए खिलाड़ी साद अली के साथ शामिल किया गया है. शाहीन ने कहा, 'अगर मुझे मौका मिला, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करूंगा.'

उन्होंने कहा, 'मुझे अपनी क्षमता पर हमेशा से भरोसा रहा है. हालांकि, मुझे नहीं लगा था कि मुझे टेस्ट मैच खेलने का मौका इतनी जल्दी मिलेगा.'

शाहीन ने कहा, 'हमारे गेंदबाजी कोच अजहर महमूद, कोच मिकी आर्थर और अन्य ने मेरी काफी मदद की है और मुझ पर कड़ी मेहनत भी की है. इसीलिए, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए तैयार हूं.'