स्पोर्ट्स डेस्क।आज से भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच एडिलेड में खेला जा रहा है। इस मैच का पहला दिन भारत के लिए बहुत ही खराब रहा है इस मैच में भारत एक शर्मनाक स्कोर की तरफ बढ़ रहा था,लेकिन भारत की नई दिवार चेतेश्वर पुजारा पहले दिन शतक लगाकर टीम की लाज बचाने का काम किया है। पहले दिन आॅस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की नाक में दम कर दिया और विराट,राहुल और रहाणे जैसे बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर दिया।
पहले टी20 विश्व का कप हिरो बना था ये गरीबी भारतीय खिलाड़ी
लेकिन पहले टेस्ट में पुजारा ने शतक लगाकर अपने करियर के 5 हजार रन भी पूरे कर लिए है। आज का शतक पुजारा के लिए कोई बड़ी बात नहीं होगी लेकिन आज इस शतक के कारण का स्कोर 250 तक पहुंचा है। पुजार इस शतक के साथ द्रविड की बराबरी कर ली है पुजारा ने अपनी 108वीं टेस्ट पारी में 5000 हजार रन बनाये तो द्रविड़ ने भी इतनी ही पारियों में 5 हजार रन बनाने में सफल हुए थे।
IND vs AUS 1st TEST: टीम की लाज बचाते हुए पुजारा ने लगाया शानदार शतक, पहले दिन का खेल खत्म
पुजार इस शतक के साथ तीसरे ऐसे विदेशी खिलाड़ी बने है जो टेस्ट के पहले ही दिन 123 रन बनाने में सफल हुए है। सीरीज से पहले आॅस्ट्रेलियाई टीम को कमजोर माना जा रहा था लेकिन आज उसके गेंदबाजों ने दिखा दिया उसे हराना आसान काम नहीं है। आज के दिन पुजार ने एक छोर तो संभाला लेकिन दूसरे छोर पर विकेटो का गिरना जारी रहा और जिसके कारण टीम की परेशानियां बढ़ गई है। अगर आज कोई भी बल्लेबाज पुजारा का साथ देता तो भारत पहले दिन ही इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना सकता था।
Herald