भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. भारतीय टीम को जीत के लिए अब बस दो विकेट लेने की जरूरत है. मैच के दौरान देखा गया टिम पेन और ऋषभ पंत के बीच काफी गरमा गर्मी दिखी. भारत की दूसरी पारी के दौरान अंपायर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन कुछ ऐसा किया जिसके बाद अंपायर ने उनकी क्लास लगा दी.
क्या था पूरा मामला?

दरअसल जब दूसरी पारी में ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे. तब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन ने उनके खिलाफ नकारात्मक रणनीति अपनाई. उन्होंने रविन्द्र जडेजा को जबरजस्ती स्ट्राइक पर लाना चाहा उसके लिए उन्होंने कमिंस से पंत को लेग साइड गेंद डालने को कहा, जिसके बाद अंपायर ने उनको वार्निग दी. उन्होंने कहा आप ऐसी रणनीति नहीं बना सकते. अगर आप ऐसा करते हैं तो फिर आप पर कारवाई होगी.
ऋषभ पंत ने जमकर टिम पेन के साथ स्लेज किया

सिली पॉइंट पर खड़े मयंक अग्रवाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “कम ऑन मॉन्की, हमारे पास एक विशेष मेहमान है. क्या तुमने कभी एक अस्थायी कप्तान के बारे में सुना है? बताओ मॉन्क! मैं तो देख रहा हूं. इसे आउट करने के लिए कुछ नहीं चाहिए. बस गेंद फेंको. इसे बातें करना पसंद है. ये वही कर सकता है, सिर्फ़ बातें छौंकना.”
बल्लेबाज़ ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. हालांकि अंपायर इयान गुल्ड ने पंत को बुलाकर दो बार उनसे बात की.
मेलबर्न टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 399 रनों का लक्ष्य रखा है

मेलबर्न टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 399 रनों लक्ष्य रखा था लेकिन शनिवार का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 258 रनों पर 8 विकेट खो दिए.
भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने तीन, बुमराह और शमी ने दो-दो विकेट लिए. रविवार को जब दोनों टीमें खेलने उतरेंगी तो भारतीय टीम को जीत के लिए महज़ दो विकेट की दरकार होगी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post टीम पेन ने ऋषभ पंत के खिलाफ बनाई घटिया रणनीति, अंपायर ने मैदान पर ही लगा दी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की क्लास appeared first on SportzWiki Hindi.