Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कपिल देव ने किया वादा, भारतीय टीम विश्व कप जीतती है तो करेंगे ये काम

क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्व कप की शुरुआत होने में अब 6 महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। इंग्लैंड और वेल्स में खेले जाने वाली इस टूर्नामेंट को सभी टीमें अपना बनाना चाहेंगी। भारतीय टीम भी इस पर तीसरी बार कब्जा जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। टीम ने इससे पहले 1983 और 2011 में इस ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

कपिल देव जीत के बाद शर्ट उतार कर दौड़ेंगे

भारतीय टीम ने पूर्व कप्तान कपिल देव ने विश्व कप से पहले बड़ी बात कह दी है। भारत ने उनकी कप्तानी में ही 1983 में इस टूर्नामेंट पर पहली बार कब्जा जमाया था। आज तक के एक प्रोग्राम में उन्होंने कहा

“अगर भारत विश्व कप जीतता है तो मैं शर्ट उतार कर दौडूंगा। कोहली ने कहा था कि अगर भारत विश्व कप जीतता है तो वह शर्टलेस होकर दौड़ लगायेंगे और मैं भी वैसा ही करूंगा। मैं अपने देश के लिए कुछ भी कर सकता हूं।”

दिल और दिमाग दोनों कह रही इंडिया

भारतीय टीम इस विश्व कप की प्रबल दावेदार है और इसमें किसी को कोई शक नहीं है। टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही जबरदस्त है। पिछले कुछ समय में टीम ने हर जगह सीमित ओवरों के खेल में अच्छा प्रदर्शन किया है। इसी वजह से पूर्व कप्तान कपिल देव को पूरा भरोसा है कि टीम इस बार टूर्नामेंट पर कब्जा जमाएगी।

उन्होंने कहा

“मेरा दिल कहता है कि भारत विश्व कप जीत सकता है, मेरा दिमाग कह रहा है कि भारत को जीतने के लिए अच्छा क्रिकेट खेलने की जरूरत है।”

विराट कोहली ने भी किया था वादा

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली कभी अपनी भावनाओं को नहीं छूपाते। कुछ समय पहले ही उन्होंने कहा था कि अगर भारतीय टीम विश्व कप जीतती है तो वह और उनके खिलाड़ी शर्टलेस लेकर ऑक्सफ़ोर्ड की स्ट्रीट पर दौड़ लगायेंगे। अब देखने वाली बात होगी कि क्या टीम विश्व कप पर कब्जा जमा पाती है या नहीं।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post कपिल देव ने किया वादा, भारतीय टीम विश्व कप जीतती है तो करेंगे ये काम appeared first on SportzWiki Hindi.