Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विविएस लक्ष्मण ने कुंबले-विराट विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा सीएसी विराट के खिलाफ जाकर शास्त्री की जगह इस दिग्गज को बनाना चाहती थी कोच

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य भी है. जब बीसीसीआई कोई बड़ा फैसला लेती है तब इस समिति से सलाह लिया जाता है. बता दें, अनिल कुंबले पिछले साल कप्तान विराट कोहली से मतभेद के बाद कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था.

अब सलाहकार समिति के सदस्य लक्ष्मण ने कही ये बात 

वीवीएस लक्ष्मण ने शुक्रवार को कहा कि उनकी समिति चाहती थी कि अनिल कुंबले भारत के कोच बने रहें लेकिन पिछले साल कप्तान विराट कोहली से मतभेद के बाद वह इस पद पर बने रहना नहीं चाहते थे. पिछले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान के घटनाक्रम को याद करते हुए लक्ष्मण ने कहा कि उस प्रकरण ने सब मजा खराब कर दिया था.

लक्ष्मण ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा, ‘

मुझे नहीं लगता कि कोहली ने सीमा पार की है. सीएसी को लगता था कि कुंबले को पद पर बने रहना चाहिए, लेकिन उसे लगा कि पद छोड़ना ही सही फैसला है.इस प्रकरण से सब कुछ बदमजा हो गया था.’ 

क्रिकेट सलाहकार समिति में लक्ष्मण, सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली थे

ये तीनो खिलाड़ी जिन्होंने 2016 में अनिल कुंबले को कोच चुना. कुंबले और कोहली के बीच मतभेद सार्वजनिक होने के बाद कुंबले ने पद से इस्तीफा दे दिया था. लक्ष्मण ने आगे कहा,

‘मुझे यह खराब लगा कि चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान वह गलत कारणों से सुर्खियों में थे. सीएसी अनिल को पद पर बने रहते देखना चाहती थी ,लेकिन पूरा प्रकरण दुर्भाग्यपूर्ण था.’ 

बता दें, इसके बाद विराट कोहली के पसंदीदा रवि शास्त्री को टीम का कोच बनाया गया. उस समय भी सलाहाकार समिति में लक्ष्मण सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ही थे. अनिल कुंबले के कोच पद छोड़ने के बाद काफी बवाल भी हुआ था. कुछ लोग विराट कोहली को दोषी मानते थे तो कुछ लोग कुंबले को.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विविएस लक्ष्मण ने कुंबले-विराट विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा सीएसी विराट के खिलाफ जाकर शास्त्री की जगह इस दिग्गज को बनाना चाहती थी कोच appeared first on SportzWiki Hindi.