इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की श्रृखंला में भारत और ऑस्ट्रेलिया अभी एक एक से बराबरी पर है। हाल ही खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए भारत को 146 रन से मात दी थी। वैसे इससे पहले खेले गए मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। इधर 26 दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच की दोनों टीमों ने तैयारी कर ली है।
मेलबर्न टेस्ट से पहले इस भारतीय बल्लेबाज ने कहा अगले मैच में लगा सकता हूं शतक या दोहरा शतक
दूसरा टेस्ट हारने के बाद मैच के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों के बीच जो हुआ वो भी बड़ी बात रही और टीम के कप्तान विराट की कई पूर्व खिलाड़ियों ने निंदा भी की। यही नहीं अब टीम के कोच के उपर भी सवाल उठने लगे है।
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की चोट को लेकर उठे विवाद के बाद शास्त्री ने रविवार को मेलबोर्न में मीडिया से बात करते हुए चोट को लेकर खुलासा किया था कि उन्हें आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद बायें कंधे की चोट के लिये इंजेक्शन दिये गये थे।
मेलबर्न में अगर ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उतरता हैं मैदान में, तो तोड़ देंगा ये 45 साल पुराना रिकॉर्ड
इसके बाद कोच रवि शास्त्री ने पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर का नाम लिये बिना ही उनपर निशाना साधा था और कहा था की दूर बैठकर आलोचना करना आसान है। वैसे आपकों बता दें की शास्त्री अपने बयान को लेकर पहले भी विवादों में रह चुके है। वैसे अब दूसरे टेस्ट मैच के हार के बाद तो आए दिन टीम इंडिया में वो तमाम बातें सामने आने लगीं जो आमतौर पर ड्रैसिंग रूम का हिस्सा रहती हैं।