Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किंग्स इलेवन पंजाब से प्रभावित नज़र आए अनिल कुंबले, कहा-अकेले ही आईपीएल जीता देगा ये खिलाड़ी

आईपीएल की नीलामी जयपुर में खत्म हो गई है. जहाँ इस बार कई बड़े खिलाड़ियों को खरीददार नही मिले है. वही इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को इस बार उनकी बेस प्राइज से ज्यादा रकम मिली है. वहीं इसी कड़ी में पंजाब की टीम में मोहम्मद शमी को टीम से जोड़ा है. शमी इस समय गजब की फॉर्म में है.

ऑस्ट्रेलिया में अभी तक उनका प्रदर्शन काफी ज्यादा शानदार रहा है. ऐसे में उनको इस बार पंजाब ने गलामी में 4.8 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है.पंजाब के फैसले से महान स्पिनर अनिल कुंबले काफी ज्यादा प्रभावित नज़र आ रहे है.  उनका मानना है कि ये फैसला टीम के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद रहेगा.

चेन्नई और पंजाब में थी जंग 

नीलामी के दौरान चेन्नई की टीम भी शमी को टीम से जोड़ना चाहती थी. इसी वजह से उनमे और पंजाब के बीच काफी अच्छी बोली देखने को मिली. लेकिन अंत में शमी को पंजाब ने ही ख़रीदा. वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपरकिंग्स ने फिर मोहित शर्मा को अपनी टीम से जोड़ा.उन्होंने मोहित को 5 करोड़ में टीम में शामिल किया था.

अनिल कुंबले हुए इस फैसले से प्रभावित 

कुंबले ने स्टार स्पोटर्स से बातचीत में कहा कि

“वह शानदार तेज गेंदबाजों में से एक हैं और पंजाब की टीम को इस तरह के गेंदबाज की जरूत थी. शमी को हासिल न करने के बाद चेन्नई ने मोहित शर्मा को लेकर दांव खेला और पांच करोड़ में उन्हें अपने साथ जोड़ा. कुंबले ने इस पर कहा कि चेन्नई ने यह अच्छी खरीददारी की है. मोहित शर्मा सभी परिस्थिति में गेंदबाजी कर सकते हैं और वह पेस में भी अच्छा बदलाव करते हैं. साथ ही वह अच्छे फील्डर भी हैं.”

मुंबई के फैसले से भी खुश आए नज़र 

इस बार मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर लसिथ मलिंगा को अपने साथ जोड़ा है. तीन बार की विजेता ने मलिंगा को उनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा है.

ऐसे में मलिंगा के बारे में कुंबले ने कहा कि

“एक समय मुंबई जसप्रीत बुमराह को आराम देने की सोचेगी और तभी उन्हें मलिंगा के अनुभव की जरूरत पड़ेगी. वह शुरुआती टीम में भी हो सकते हैं.”

 

The post किंग्स इलेवन पंजाब से प्रभावित नज़र आए अनिल कुंबले, कहा-अकेले ही आईपीएल जीता देगा ये खिलाड़ी appeared first on SportzWiki Hindi.