Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया में लहराया तिरंगा लपका महिला बिग बैश का सबसे बेहतरीन कैच, देखें वीडियो

महिला बिग बैश टूर्नामेंट के पहले कुछ मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा नहीं लिया था। भारतीय खिलाड़ियों में टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं। कौर सिडनी थंडर टीम का हिस्सा हैं वहीं मंधाना होबार्ट हरिकेन्स की टीम की तरफ से खेल रही हैं। आज के मैच में दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी- अपनी टीम के मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी जीता।

बल्ले से चमकी हरमनप्रीत कौर

वर्ल्ड टी-20 के पहले ही मैच में शानदार शतकीय पारी खेलने वाली भारतीय टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आज बिग बैश के मैच में भी विस्फोटक बल्लेबाजी की। ब्रिसबेन हीट के खिलाफ हुए मैच में उन्होंने शानदार 56 रनों की पारी खेली।

उन्होंने यह 56 रन सिर्फ 26 गेंदों में बनाये और इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के भी शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 192 रन बना दिए।

लपका शानदार कैच

बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी कौर ने अपना योगदान दिया। उन्होंने लॉन्ग ऑन पर आगे की तरफ छलांग लगाकर शानदार कैच लपका। उनके हाथ में आने के बाद छिटकी भी लेकिन उन्होंने उसे पूरी तरफ बाहर नहीं निकलने दिया।

हरमनप्रीत कौर ने यह कैच ब्रिसबेन के लिए शानदार बल्लेबाजी कर रही सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस का पकड़ा। हैरिस ने 28 गेंद पर 54 रनों की शानदार पारी खेली। इसमें 5 छक्के और 4 चौके शामिल थे।

सिडनी थंडर ने जीता मैच

सिडनी थंडर के 192 रनों के जवाब में ब्रिसबेन की टीम 164 रनों पर ऑलआउट हो गयी। थंडर की अभी तक खेले 3 मैचों में 2 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में दुसरे स्थान पर है।

बल्लेबाजी और फील्डिंग के अलावा हरमनप्रीत कौर ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। 3 ओवर की गेंदबाजी में उन्होंने 26 रन देकर एक बल्लेबाज को आउट किया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला।\

देखें वीडियो:

The post हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया में लहराया तिरंगा लपका महिला बिग बैश का सबसे बेहतरीन कैच, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.