आईपीएल 2019 को लेकर नीलामी हो चुकी है. इसके साथ ही कई खिलाड़ी जिन्होंने अभी भारतीय टीम में कदम भी नहीं रखा वो भी करोड़ पति हो गए हैं. वरुण चक्रवती के बारे में तो आप कई बात जान चुके होंगे लेकिन क्या आपको पता कि और भी कई अनजान चेहरे है, जिन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए मालिकों के बीच होड़ मची.
पंजाब के सिंह ब्रदर्स के बारे में जानते हैं आप?

आईपीएल के इस नीलामी में पंजाब के सिंह ब्रदर्स प्रभसिमरन और अनमोलप्रीत सिंह को भी दुनिया ने पहली बार पहचाना. हालांकि प्रभसिमरन भारत के अंडर 19 टीम के कप्तान के रूप में टीम को एशिया कप जीता चुके हैं.पंजाब के रहने वाले ये दोनों भाई अगले साल आइपीएल में अपनी अपनी टीमों से अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे.
20 लाख रुपए बेस प्राइस वाले प्रभसिमरन को पंजान ने 4.80 करोड़ में खरीदा

पहले बात करते हैं आक्रामक बल्लेबाज प्रभसिमरन की, 18 साल के इस का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था और उन्हें पंजान ने 24 गुना कीमत देकर 4.80 करोड़ में खरीदा. अपने करियर के शुरुआत में किरण मोरे से विकेटकीपिंग की ट्रेनिंग लेने वाले प्रभसिमरन ने पिछले वर्ष कूच-बिहार ट्रॉफी में पंजाब की तरफ से खेलते हुए 549 रन बनाए, जिसमें 3 शतक शामिल थे. इसी के साथ यह बल्लेबाज अंडर-23 टूर्नामेंट में 302 गेंदों में 298 रन की पारी खेल चुका है.अंडर-19 एशिया कप 2018 में प्रभसिमरन टीम के कप्तान के रूप में एशिया कप भी जीत दिला चुके हैं.
प्रभसिमरन के चचेरे भाई अनमोलप्रीत को इस वर्ष मुंबई इंडियंस ने 80 लाख रुपए में खरीदा

प्रभसिमरन के चचेरे भाई अनमोलप्रीत को इस वर्ष की आइपीएल की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने 80 लाख रुपए में खरीदा.पिछले अंडर-19 विश्व कप में खेल चुके इस खिलाड़ी ने पिछले रणजी सत्र में अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था. उन्होंने अपने डेब्यू रणजी सत्र में धूम मचाई.उन्होंने 5 मैचों की 7 पारियों में 753 रन बनाए थे, जिसमें 3 दोहरे शतक शामिल थे. वे उस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे क्रम पर रहे थे. अनमोलप्रीत के सगे भाई तेगप्रीत भी क्रिकेटर है और वे लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं। इनके पिता सतविंदर घर में नेट्स पर इन तीनों क्रिकेटरों को गेंदबाजी करते हैं और परिवार के दो क्रिकेटरों के आइपीएल टीम में चुने जाने पर उनसे ज्यादा खुश कौन होगा.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल में पंजाब के ये सिंह ब्रदर्स मचाएंगे धमाल, फ्रेंचाइजियों ने रातोंरात इन्हें बनाया करोड़पति appeared first on SportzWiki Hindi.