इन दिनों देश में रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट खेला जा रहा है, लेकिन इस रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारत के स्टार खिलाड़ी शिखर धवन और एमएस धोनी नहीं खेल रहे है.
बता दे, कि बीसीसीआई ने अपने स्टार खिलाड़ियों से रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट ना खेलने को कहा हैं. इसी बीच धवन और धोनी के रणजी में ना खेलने को लेकर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने एक बयान दिया है.
बीसीसीआई और चयनकर्ताओं से पूछना चाहिए क्यों नहीं खेल रहे धवन और धोनी

सुनील गावस्कर ने एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए अपने बयान में कहा,
“हमें धवन और धोनी से नहीं पूछना चाहिए, कि वे घरेलू क्रिकेट क्यों नहीं खेल रहे है. हमें सीधे बीसीसीआई और चयनकर्ताओं से पूछना चाहिए, कि उन्होंने खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने की अनुमति कैसे और क्यों दी हैं.”
बीसीसीआई जरुर दे इस बात का जवाब

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने आगे अपने बयान में कहा,
“जब वह दोनों खिलाड़ी देश के लिए नहीं खेल रहे हैं, तो उन्हें रणजी क्रिकेट खेलना चाहिए था. इसका सही जवाब बीसीसीआई को जरुर बताना चाहिए, क्योंकि अगर किसी भी खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार अच्छा करना है, तो उसे घरेलू क्रिकेट में भी जरुर खेलना चाहिए.”
धोनी रणजी खेलते, तो मिलती मैच की अच्छी प्रैक्टिस

सुनील गावस्कर ने आगे अपने बयान में कहा,
“धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेली. उसके पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ आगामी टेस्ट सीरीज में भी वह टीम में नहीं हैं. उन्होंने अपना आखिरी मैच एक नवंबर को खेला था और अगला मैच सीधे जनवरी में खेलेंगे.
विश्व कप टीम में उनकी जगह को लेकर और सवाल उठेंगे. उम्र के साथ खेल में बदलाव आता हैं. यदि आप घरेलू स्तर पर ही क्रिकेट खेलते रहते, तो आपकों काफी अच्छी प्रैक्टिस मिलती और आप एक अच्छी लय में भी रहते.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से मांगा जवाब, कहा क्यों रणजी नहीं खेल रहे धोनी, धवन appeared first on SportzWiki Hindi.