Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेन स्टोक्स ने विराट-अनुष्का का उड़ाना चाहा मजाक, फैन्‍स के तीखे हमलों के बाद ऐसे मांगी माफ़ी

इंग्‍लैंड की टीम के ऑलराउंडर बेन स्‍टोक्‍स इन दिनों बिना वजह ही विराट कोहली के फैन्‍स के निशाने पर आ गए हैं. फैन्‍स के तीखे हमलों से परेशान होकर स्‍टोक्‍स को ट्वीट कर कहना पड़ा कि मेरे एक ट्वीट से काफी कंफ्यूजन पैदा हो गया, मैं विराट का काफी सम्‍मान करता हूं.

इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल वान के ट्वीट पर दी थी प्रतिक्रिया 

दरअसल, पर्थ की फ्लाइट में भारतीय कप्‍तान विराट कोहली और उनकी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा ने अपनी बिजनेस क्‍लास की सीट तेज गेंदबाजों को दी थी. तेज गेंदबाजों के दम पर ही टीम इंडिया एडिलेड में मेजबान टीम को सस्‍ते में निपटा पाने में सफल रही थी. कमेंट्री पैनल में शामिल इंग्‍लैंड के पूर्व कप्‍तान माइकल वान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी.

भारतीय फैन्स काफी नाराज हो गए और बेन स्टोक्स की खबर ट्विटर पर लेने लगे

माइकल वॉन के इस ट्विट के बाद बेन स्टोक्स ने भी ट्विट किया और लिखा कि कोच ट्रेवर बेलीस ने भी एक दफा ऐसी दिल जीतने वाली हरकत करी थी. इसके बाद भारतीय फैन्स काफी नाराज हो गए और बेन स्टोक्स की खबर ट्विटर पर लेने लगे. इस ट्वीट के बाद विराट के फैन्‍स की तरफ से मिले नकारात्‍मक कमेंट के बाद बेन स्‍टोक्‍स एक बार फिर ट्विटर पर आए और इसपर अपनी सफाई दी.

मैं विराट कोहली की काफी सम्म्मान करता हूँ

बेन स्टोक्स ने कहा कि बतौर गेंदबाज वो विराट कोहली की काफी सम्मान करते हैं. मेरा बस यह कहना था जो कोहली ने किया वैसे एक दफा इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलीस ने भी हमारे लिए साल 2016 में भारत के दौरे पर जाने के दौरान किया था.

बता दें, भारतीय टीम दूसरा टेस्ट खेलने के लिए पर्थ पहुँच चुकी है. चोट की वजह से रोहित शर्मा और आर अश्विन को टीम से बाहर कर दिया गया है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post बेन स्टोक्स ने विराट-अनुष्का का उड़ाना चाहा मजाक, फैन्‍स के तीखे हमलों के बाद ऐसे मांगी माफ़ी appeared first on SportzWiki Hindi.