साल 2018 में विशाखापत्तनम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 10000 रन पूरे किए थे। कोहली ने महज 213 मैच खेलकर यह कारनामा कर दिखाया। इसी के साथ विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर (266 मैच) का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़दिया था।विराट कोहली ने साल 2008 में क्रिकेट में डेब्यू किया था।
कोहली अब 36 शतक, 49 अर्धशतक बनाकर कीर्तिमान रच चुके हैं। मौजूदा समय में विराट कोहली सबसे शानदार बल्लेबाज हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब कोहली क्रिकेट जगत के सभी बल्लेबाजी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में 10000 रन पूरे किए थे। ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी बने थे। इसके बाद दूसरे पायदान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंज़माम-उल-हक़ का नाम आता है। इंज़माम-उल-हक़ 2004 में भारत के खिलाफ एजबेस्टन में यह रिकॉर्ड बनाया था। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला में यह आंकड़ा पार किया था।
दस हजार रन बनाने के मामले के चौथे स्थान पर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या का नाम आता है। उन्होंने साल 2005 में यह रिकॉर्ड भारत के विरूद्ध खेलते हुए बनाया था। पांचवें स्थान पर वेस्टइंडीज़ के ब्रायन लारा तथा छठे स्थान पर भारत के महानतम बल्लेबाजों में एक राहुल द्रविड़ का नाम आता है। सातवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोटिंग, ठवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस, नौवें स्थान पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने तथा दसवें स्थान पर भी श्रीलंका के ही कुमार संगकारा का नाम शामिल है।
Herald