इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की हाल ही में फिल्म जीरो रिलीज हुई है। फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा ने अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ी है। जिस कारण उनकी चारों तरफ चर्चाएं हो रही है। फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा के साथ किंग खान शाहरूख खान और कैटरीना केफ भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही है।
आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की सभी फिल्में देखते है। इसी बीच मीडिया से खबर मिल रही हैं कि विराट ने हाल ही रिलीज हुई अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो देखी। उसके बाद विराट ने सोशल मीडिया पर अनुष्का के लिए कमेंट किया कि उनके काम की जमकर तारीफ की। साथ ही फिल्म के सभी कलाकारों की प्रशंसा की। लेकिन विराट को अनुष्का की तारीफ महंगी पड़ी और फैंस के द्धारा ट्रोल होना पड़ा।
फैंस ने विराट को ट्रोल करते हुए कमेंट किए कि विराट की तारीफ को उनकी मजबूरी बताते हुए लिखा मजबूरी है भाई। हम समझ सकते हैं। इसके साथ ही एक अन्य फैंस ने विराट को ट्रोल किया और लिखा कि बीवी का डर। आपको बता दें कि शाहरूख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की फिल्म बॉक्स आफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म ने पांचवे दिन तक 81.32 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। फिल्म जीरो में शाहरूख खान ने एक बौने का किरदार निभाया है। किंग खान शाहरूख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने फिल्म जीरो से पहले जब तक जान में एक साथ काम किया है।विराट कोहली इस समय कंगारू धरती पर अपने बल्ले के जलवे बिखेर रहे है।