Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहले टेस्ट में लोकेश राहुल और मुरली विजय के खराब प्रदर्शन के बाद गौतम गंभीर ने कही ये बात

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। गंभीर ने दिल्ली की तरफ से आंध्रा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में अपना अंतिम मैच खेला। उन्होंने भारत के लिए अपना अंतिम मैच 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। उसके बाद से वह लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। संन्यास के बाद अपने बयानों की वजह से वह लगातार मीडिया में छाये हुए हैं।

सलामी बल्लेबाजों पर दिया बयान

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लगातार घर से बाहर फ्लॉप हो रहे हैं। मुरली विजय, केएल राहुल और शिखर धवन इस साल भारत से बाहर रन बनाने में असफल रहे हैं। इसके बावजूद गंभीर का मानना है कि संयम रखना चाहिए।

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा

“आपको उनके साथ संयम रखना चाहिए। मैच की पहली पारी की पहली गेंद खेलने टेस्ट क्रिकेट में सबसे मुश्किल काम है। अगर यह आसान होता तो सभी ऐसा कर लेते। टेस्ट क्रिकेट में दस हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गजों में काफी कम सलामी बल्लेबाज थे।”

खिलाड़ियों की जगह हो सुरक्षित

इसके साथ ही गंभीर ने खिलाड़ियों की टीम में जगह सुरक्षित होने की भी बात की। उनका मानना है कि लगातार टीम में बदलाव करने से खिलाड़ियों में जगह को लेकर असुरक्षा महसूस होती है।

उन्होंने कहा

“मैं सुरक्षा में विश्वास करता हूँ। यदि आप बार- बार बदलाव करते हैं तो खिलाड़ियों को परेशानी होती है और आप केवल उन्हें अधिक असुरक्षित बनाते हैं। उन्हें उचित मौकें दें और देखें कि वह इस स्तर लायक हैं या नहीं। यदि वह नहीं करते हैं, तो किसी और को भी इतने ही मौकें दें। आपको हर किसी के साथ बराबर रहना चाहिए।”

ऑस्ट्रेलिया को हल्के में ना लें

 

भारत ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को मात दे दी है। पहले टेस्ट को 31 रनों से जीतने के बाद टीम का आत्मविश्वास काफी ऊपर है लेकीन गंभीर ने मेजबान टीम को हल्के में न लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा

“अब हमारे पास शुरुआती बढ़त है जिसे हमने पिछले दो दौरे में नहीं था। आशा है कि हम आगे जारी सकते हैं। लेकिन आप ऑस्ट्रेलिया को हल्के ढंग से नहीं ले सकते। उनके पास अभी भी ऐसी गेंदबाजी है जो किसी भी टीम को परेशान कर सकती है।”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पहले टेस्ट में लोकेश राहुल और मुरली विजय के खराब प्रदर्शन के बाद गौतम गंभीर ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.