Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विडियो: भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत के बाद, कुछ इस अंदाज में मनाया जश्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए तीसरे टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार जीत कर ली है. इस जीत के बाद भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है. इसी के साथ भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर 2-1 आगे है. इस जीत में भारतीय गेंदबाजों ने टीम को जीत दिलाने में बहुत बड़ा योगदान दिया.

जीत के बाद ऐसे मनाया भारतीय टीम ने जश्न 

भारतीय टीम ने जीत के बाद पूरे स्टेडियम में चक्कर लगा कर जीत की ख़ुशी मनाई. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली दर्शकों को बार टीम का चीयर करने के लिए इशारा कर रहे थे. भारतीय टीम में इस ख़ुशी में चोट की वजह से  काफी दिनों टीम से बाहर रहें रहे हार्दिक पांड्या भी शामिल हुए. कप्तान के साथ ऋषभ पंत साथ-साथ चल रहे थे. खिलाड़ी मजाक- मस्ती के मुड में भी नजर आ रहे थे.

यहाँ  क्लिक कर देखें वीडियो

बता दें, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मेलबर्न टेस्ट मैच जीतकर बेहद खुश और रिलेक्स नजर आए. टीम इंडिया ने सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 137 रनों से मात दी. पांचवे दिन का पहला सेशन बारिश की वजह से धुल गया, लेकिन पहले दो घंटे के बाद मौसम साफ हो गया. सुबह सात बजकर 25 मिनट पर मैच शुरू हुआ. भारत को केवल 5.3 ओवर लगे और ऑस्ट्रेलिया की बची हुई दोनों विकेट गिर गईं। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 261 रन बनाकर आउट हुई.

अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारते के पास ही रहेगी

अब बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भारते के पास ही रहेगी. पिछले साल भारत ने घरेलू मैदान पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 4-1 से जीती थी. इस समय भी भारत 2-1 से आगे है. यानी भारत की हारने की संभावना अब खत्म हो चुकी है। मेलबर्न जीतने के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा, ‘हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं. इस जीत ने हम आत्मविश्वास दिया है, हम सिडनी में भी सकारात्मक क्रिकेट खेलेंगे.’

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post विडियो: भारतीय टीम ने ऐतिहासिक जीत के बाद, कुछ इस अंदाज में मनाया जश्न appeared first on SportzWiki Hindi.