Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-पाकिस्तान के इन पांच खिलाड़ियों की दीवानी है दुनिया, हर देश में हैं लाखों प्रशंसक

भारत और पाकिस्तान आपस में भले ही कोई सीरीज ना खेलते हो, लेकिन इन दोनों देशो की खिलाड़ियों की चर्चा बहुत होती है. इन खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय टीम के खिलाड़ी की होती है, जो विश्व क्रिकेट में बहुत प्रसिद्ध हैं. आइए हम आपको बताते हैं भारत और पाकिस्तान के वैसे खिलाड़ियों के बारे में जो विश्व भर में मशहूर हैं.

1.  विराट कोहली 

भारतीय कप्तान विराट कोहली के प्रशंसक पूरे दुनिया में हैं. इस खिलाड़ी के बारे में हर कोई जानना चाहता है. भारत हो या पाकिस्तान इस खिलाड़ी के प्रशंसक हर जगह हैं. विराट कोहली भी अपने फैन्स को कभी निराश नहीं करते. जब भी उनका कोई चाहने वाला उनके सामने ऑटोग्राफ या फिर सेल्फी लेने आता है वो कभी किसी को निराश नहीं करते. पाकिस्तान में भी इस खिलाड़ी के बहुत सारे फैन्स  हैं.

2. महेंद्र सिंह धोनी 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दीवानी तो पूरी दुनिया है. क्रिकेट खेलने वाला कोई ऐसा देश नही होगा जहाँ उनके प्रशंसक ना हो. जब यह खिलाड़ी अपने खेल के शुरूआती दिनों में पाकिस्तान के दौरे पर गया था. तभी इस खिलाड़ी के पाकिस्तान में हजारों प्रशंसक बन गए थे. यहाँ तक उस समय पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशरफ ने भी धोनी और उनके बालों की जमकर तारीफ़ की थी.

3. सचिन तेंदुलकर 

भारतीय टीम के महान खिलाड़ी और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को तो पूरा विश्व प्यार करता है. भारत हो या विश्व का और कोई देश हर जगह इस खिलाड़ी के हजारों के तादाद में प्रशंसक हैं. पाकिस्तान में भी इस खिलाड़ी के बहुत से प्रशंसक हैं. सचिन जब क्रिकेट खेलते थे तब इस खिलाड़ी को देखने लाखों की संख्या में लोग आते थे.

सचिन भी अपने प्रशंसक का ख्याल रखते थे. इस खिलाड़ी के  दुनिया भर में लाखों फैन्स हैं. जब सचिन ने क्रिकेट को अलविदा कहा था उनके प्रशंसक भी काफी निराश हुए थे.

4. शाहिद अफरीदी 

पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी शाहिद अफरीदी पूरे विश्व में लोकप्रिय है. शाहिद अफरीदी वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे धुआंधार बल्लेबाज के नाम से जाने जाते हैं.

अगर सोशल मिडिया पर इनकी फॉलोअर्स की बात करें, तो वह 1.14 मिलियन फॉलोअर्स है और इंस्टाग्राम पर शाहिद अफरीदी के 1000000 से भी ज्यादा फॉलोअर्स है.

5. वसीम अकरम 

स्विंग के बादशाह कहे जाने वाले वसीम अकरम अपनी गेंदबाजी की वजह से बल्लेबाजों को भयभीत कर देते थे. और इसी वजह से आज उनकी प्रशंसा क्रिकेट प्रेमियों के दिल में बसी हुई है. वसीम को क्रिकेट छोड़े हुए काफी वक्त हुआ लेकिन आज भी उनके प्रशंसक उनको उतना ही प्यार करते हैं.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारत-पाकिस्तान के इन पांच खिलाड़ियों की दीवानी है दुनिया, हर देश में हैं लाखों प्रशंसक appeared first on SportzWiki Hindi.