भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 6 दिसंबर से खेला जाएगा और इस सीरीज से पहले दोनों टीमे अपनी अपनी जीत का दावा कर रही है। लेकिन पहली बार किसी खिलाड़ी अपनी टीम को कमजोर बताया और विपक्षी टीम की जीत का दावा किया है। भारतीय टीम के उपकप्तान रहाणे ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को जीत का प्रबल दावेदार माना है। रहाणे ने इसका कारण भी बताया की कोई भी टीम जब अपने घरेलू मैदान पर खेलती है तो उसको फायदा जरूर मिलता है और उसका मनोबल ज्यादा होता है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से पहले गिरफ्तार हुआ इस खिलाड़ी का भाई
रहाणे ने बताया कि किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि मैदान पर कुछ भी हो सकता है।इस बार आॅस्ट्रेलिया टीम में स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के चलते टीम थोड़ी कमजोर है, लेकिन रहाणे फिर भी आॅस्ट्रेलिया को कमजोर नहीं मान रहे हैं। टेस्ट में अगर आपको जीत हासिल करनी है तो आपको गेंदबाजी और बल्लेबाजी से अच्छा प्रदर्शन करके दिखाना होगा। रहाणे ने कहा कि इस समय उनकी गेंदबाजी विदेशी दौरे पर शानदार गेंदबाजी करके दिखा रही है।
भारत कर सकता है 2032 ओलंपिक की मेजबानी, IOA ने जताई इच्छा
अगर हमे सीरीज को जितना है तो हमे अपनी बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान देना होगा। हमारी बल्लेबाजी विदेशी दौरे पर ज्यादा अच्छी नहीं रही है और इसी कारण हम कई मैच जीत के करीब जाकर हार गए थे। रहाणे का फॉर्म इस समय बहुत ज्यादा अच्छी नहीं चल रही है और अगर विराट कोहली को छोड़ दुसरे बल्लेबाजों का भी फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। रहाणे का पिछला आॅस्ट्रेलिया दौरा अच्छा रहा था लेकिन इस बार उनको ज्यादा अच्छा करके दिखाना होगा।
Herald