Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एड शूट के दौरान धोनी को मिली उनकी नन्ही फैन, धोनी की दरियादिली ने जीत लिया सभी का दिल

एमएस धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व क्रिकेट में काफी लोकप्रिय हैं. बता दे, कि जितना प्यार धोनी को भारत में किया जाता हैं. उतना ही प्यार उन्हें और देशों में भी किया जाता हैं. दुनिया के हर कोने में भी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के प्रशंसक है. सिर्फ बड़े ही नहीं बच्चे भी धोनी को काफी पसंद करते है.

एड शूट के दौरान धोनी ने अपनी नन्ही प्रशंसक को गोद में उठाया 

जहां एक तरफ भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रही है. वहीं दूसरी तरफ एमएस धोनी भारत में ही है. बता दे, कि एमएस धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके है.

इसी बीच धोनी की एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्ट हो रही है. इस तस्वीर में एमएस धोनी अपनी एक नन्ही फैन को गोद में पकड़े हुए नजर आ रहे है.

दरअसल, धोनी एक एड शूट के लिए पहुंचे थे और उन्हें यहां अपनी एक नन्ही प्रशंसक मिल गई. इस प्रशंसक को धोनी ने गोद में उठाकर सभी का दिल जीत लिया.

यहाँ देखे धोनी के गोद में नन्ही प्रशंसक की तस्वीर 

विश्व क्रिकेट में हासिल कर चुके है कई उपलब्धियां 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने क्रिकेट इतिहास में कई शानदार उपलब्धियां अपने नाम की है. एमएस धोनी ने भारतीय टीम को साल 2011 का विश्व कप जीताया.

वहीं धोनी ने भारतीय टीम को साल 2007 के टी-20 विश्वकप में भी जीत दिलाई थी और साल 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी में भी जीत दिलाई थी. धोनी के नाम अनगिनत उपलब्धियां है. जिसके चलते उनके करोड़ो क्रिकेट प्रशंसक बन गये है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में एमएस धोनी एक बार फिर एक्शन में नजर आयेंगे.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post एड शूट के दौरान धोनी को मिली उनकी नन्ही फैन, धोनी की दरियादिली ने जीत लिया सभी का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.