Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पुजारा ने शानदार शतक जड़ बनाया ये रिकॉर्ड, इन मामलों में चल रहें है इस दिग्गज की बराबरी पर

इंटरनेट डेस्क। एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने एक समय 50 रनों के भीतर ही अपने चार विकेट गंवा दिए थे और नजर आ रहे थे कि भारतीय टीम शायद ही 150 का आंकड़ा पार कर पाएंगी। लेकिन टीम में चेतेश्वर पुजारा ने भरोसेमंद बल्लेबाज की भूमिका निभाई।

चेतेश्वर पुजारा ने पहले टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। पुजारा ने 123 रनों शानदार पारी खेली। पुजारा ने इस दौरान सात चौके और दो शानदार छक्के लगाएं। पुजारा की वजह से भारत का स्कोर पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 9 विकेट पर 250 तक पहुंच पाया। पुजारा ने इस मैच में भारत की दीवार की भूमिका निभाई। इसके साथ ही पुजारा आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाने में कामयाब रहे।

इसी के साथ पुजारा ने भारतीय टीम की दीवार यानी कि राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पुजारा ने अपने 65वें टेस्ट मैच में 5000 रन भी पूरे कर लिए है। पुजारा के अब 108 पारियों में 5028 रन हो चुके है। इसके साथ ही एक चौकाने वाली बात हैं कि पुजारा ने इस दौरान भारत की पूर्व दीवार राहुल द्रविड़ का पीछा नहीं छोड़ा। आपको बता दें कि पुजारा और द्रविड़ ने 108वीं पारी में ही 5000 रन बनाएं। साथ ही दोनों के 3000 और 4000 रन भी समान पारियों में ही बने है। भारतीय टीम को अगर आॅस्ट्रेलिया में इतिहास रचना हैं तो आने वाले समय में संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी। आपको बता दें कि भारत ने 71 सालों में आॅस्ट्रेलिया में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है।