मुम्बई और बड़ोदरा के बीच आज रणजी ट्रॉफी के छठवें राउंडर का मैच खेला जा रहा है। वानखड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच से हार्दिक पांड्या क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। वहीं इस अभी तक इंडिया ए के लिए न्यूजीलैंड में सीरीज खेलकर लौटे श्रेयस अय्यर ने भी आज मुंबई के लिए खेला। अभी तक इस टूर्नामेंट में मुंबई का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं रहा है।
श्रेयस अय्यर की ताबड़तोड़ पारी
फोटो:ट्विटर
वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे श्रेयस अय्यर ने काफी समय बाद मुंबई के लिए कोई मैच खेला है। आप बड़ोदरा के खिलाफ मैच में उन्होंने विस्फोटक 178 रनों की पारी खेली।
उन्होंने यह रन सिर्फ 139 गेंदों में बना दिए। अय्यर की पारी में 17 चौके और 11 छक्के भी शामिल रहे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये अय्यर ने हार्दिक पांड्या समेत सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 12वां शतक है।
मुंबई ने करीब 6 की रन रेट से बनाये रन

प्रथम श्रेणी क्रिकेट या टेस्ट करियर में कोई टीम 4 के करीब रन रेट से रन बनती है तो उसे काफी अच्छी बल्लेबाजी कही जाती है। आज मुंबई की पारी में जब तक अय्यर बल्लेबाजी कर रहे थे मुंबई की टीम ने करीब 6 की रन रेट से रन बनाये।
178 रनों की पारी खेल अय्यर ने 55वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। उनके आउट होने के समय मुंबई का स्कोर 311 रन था। जब वह बल्लेबाजी करने आये थे उस समय मुंबई का स्कोर 9 ओवर में 29/2 था।
हार्दिक पांड्या ने सलामी बल्लेबाजों को किया आउट

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान चोटिल हुए हार्दिक पांड्या ने आज मैदान पर वापसी की। गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले पांड्या ने अच्छी शुरुआत की और पहले 5 ओवर में ही 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।
हालाँकि, उसके बाद श्रेयस अय्यर ने उनकी इकॉनमी खराब कर दी। हार्दिक पांड्या ने मुंबई के सलामी बल्लेबाज आदित्य तारे और विक्रांत विलास को आउट किया।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post श्रेयस अय्यर के तूफान के सामने फीकी पड़ी हार्दिक पांड्या की वापसी, टूटने से बचा सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.