Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एमएमसी में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, पैरेंट्स ने कहा – ‘हमारी बेटियों में है दम’

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क :(अक्षय आनंद)  पटना के मगध महिला कॉलेज में एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2018 का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि VC रासबिहारी प्रसाद सिंह ने स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन किया और कॉलेज के कैंटीन लैब इत्यादि का निरीक्षण किया. कार्यक्रम में छात्राओं ने 200 मीटर दौड़, रिले व शेक रेस, ग्रुप डांस किया गया.

वहीं VC रासबिहारी प्रसाद सिंह ने कहा कि एनुअल स्पोर्ट्स मीट का इंतजार साल भर से करती है. पटना में सबसे पहले इसी कॉलेज में स्पोर्ट्स मीट हो रहा है. सभी कॉलेज को ऐसे आयोजन करने का निर्देश दिया गया है. इससे पढाई के साथ शारीरिक विकास होता है. वहीं मगध महिला कॉलेज की प्राचार्य शशि शर्मा ने कहा कि इस कॉलेज की पहचान यहाँ की छात्राओं से है. बच्चों में प्रतिभा की नहीं  होती है. उसे सही मार्गदर्शन की जरूरत है.

आपको बता दें कि मगध महिला कॉलेज में बिहार की पहली गर्ल्स क्रिकेट एकेडमी खुलने जा रही है. इसका नाम कॉलेज की संस्थापाक प्राचार्य रमोला नंदी के नाम पर रखा गया है. इसमें लड़कियों को क्रिकेट सिखाने से लेकर देश और राज्य के लिए खेलने के लिए तैयार किया जाएगा. सबसे बड़ी बात यह है कि इस एकेडमी में किसी भी कॉलेज की छात्राएं क्रिकेट खेल सकेंगी.

यहां सुबह और शाम को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाएगा. कॉलेज की प्रोफेसर डॉ सुहेली मेहता ने बताया कि स्पोर्ट्स ग्राउंड में बन रही क्रिकेट एकेडमी में दो पिच तैयार की जा रही है. यहां छात्राओं को अत्याधुनिक स्पोर्ट्स किट से प्रशिक्षित किया जाएगा. समय-समय पर छात्राओं को एक्सपर्ट से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा. उनके बीच प्रतियोगिता भी आयोजित करायी जाएगी. प्रशिक्षित छात्राओं को बाहर खेलने का मौका भी दिया जाएगा. विधान पार्षद नवल किशोर यादव के फंड से यह एकेडमी बनायी जा रही है.

क्रिकेट एकेडमी को लेकर कॉलेज की छात्राओं में खासा उत्साह है. छात्राओं ने कहा कि राज्य में शुरू हुए रणजी मैच ने क्रिकेट खिलाड़ियों की आशाओं को नई उड़ान दी है. उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए मोइनुलहक स्टेडियम जाना पड़ता है. अब कॉलेज में क्रिकेट एकेडमी खुल जाने से उन्हें काफी सहूलियत होगी.

पढाई के साथ – साथ खेल कूद में अव्वल है. नेशनल स्तर तक विभिन्न खेलों में हिस्सा ले चुके हैं. जिससे बिहार का नाम रौशन हुआ है. आगे भी हमलोग इसे बढ़ावा देते रहेंगे ताकि स्पोर्ट्स में भी इनका भविष्य बेहतर हो सके.  इस अवसर पर पटना विवि के प्रोवीसी डॉ डॉली सिन्हा और कुलसचिव मनोज मिश्रा समेत कॉलेज के शिक्षक, पदाधिकारी व सैकड़ों छात्राएं उपस्थित होकर वार्षिकत्सव का आनंद उठाए.

The post एमएमसी में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, पैरेंट्स ने कहा – ‘हमारी बेटियों में है दम’ appeared first on Live Cities.