Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने धूम-धाम से की शादी, देखें तस्वीरें

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने शनिवार को शादी कर ली है. उन्होंने शादी अपनी गर्लफ्रेंड कैरी कॉट्रेल से करी. रूट ने शादी इंग्लैंड के  शेफील्ड में की. उन्होंने अपनी 27 साल की गर्लफ्रेंड को 2016 के टी-20 विश्व कप के दौरान प्रपोज किया था. बता दें, अभी हाल ही में इंग्लैंड की टीम ने एशिया में जो रूट की कप्तानी में पहली बार किसी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया है.

अपनी शादी पर ऐसे पहुंचे जो रूट 

जो रूट और कैरी कॉट्रेल दो साल से कम समय से डेटिंग कर रहे थे. इससे पहले रूट ने उनसे शादी करने के लिए कहा था. बता दें, बिग बैश में सिडनी थंडर के लिए खेलने के लिए अगले हफ्ते ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे. अपनी शादी पर जो रूट सफेद रोल्स रॉयस से अपने पिता, मैट और भाई बिली के साथ आएं.

वर्तमान क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है जो रूट 

इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट वर्तमान समय  के चार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है, जिसमें विराट कोहली, स्टीवन स्मिथ और केन विलियमसन शामिल हैं, उन्होंने क्रिकेट के तीनों फोर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. जिसकी वजह से इस खिलाड़ी को इस समय का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज कहा जाता है. अभी हाल ही में हुए श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की थी. जिस वजह से इंग्लैंड की टीम को जीत मिली थी.

विश्व कप में जो रूट से काफी उम्मीद 

इंग्लैंड टीम ने अब तक एक भी एकदिवसीय विश्व कप नहीं जीत पाया है. इस बार इस टीम से काफी उम्मीदें हैं. क्योंकि इंग्लैंड की टीम इस बार शानदार फॉर्म में है. वो लगातार सीरीज पर सीरीज जीतते आ रहे हैं. इस बार का विश्व कप भी इंग्लैंड में होने वाला है. उनको अपने दर्शकों का भी साथ मिलेगा. जो रूट अगर शानदार फॉर्म में रहे तो इंग्लैंड को अपना पहला विश्व कप जितने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने धूम-धाम से की शादी, देखें तस्वीरें appeared first on SportzWiki Hindi.