Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसी भारतीय ने नहीं बल्कि इस शख्स ने वीवीएस लक्ष्मण को पहली बार कहा था वेरी वेरी स्पेशल

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 281 रनों की पारी खेली थी। इस पारी को क्रिकेट की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक माना जाता है। यह पारी खेली ही घरेलू मैदान ईडन गार्डन में खेली गयी थी, लेकिन उस समय के सबसे बेहतरीन टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गयी थी। जिसके बाद बेहतरीन गेंदबाजों की फ़ौज थी।

लगातार 15 टेस्ट जीतकर आई थी ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम उस समय दुनिया की सबसे बेहतरीन क्रिकेट टीम मानी जाती थी। उसके पास एक से बढकर एक बल्लेबाज और गेंदबाज थी। वह टीम लगातार 15 टेस्ट मैच जीतकर भारत आई थी वहीं टीम इंडिया फिक्सिंग के आरोपों से निकल भी नहीं पाई थी।

मुंबई में हुए सीरीज के पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अपना दबदबा कायम किया और 10 विकेट से मैच अपने नाम किया। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की लगातार 16वीं जीत थी और अगला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में था।

शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

कोलकाता में पहली पारी में कप्तान स्टीव वॉ की शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 445 रन बनाए। ग्लेन मैक्ग्रा की गेंदबाज़ी के सामनी टीम इंडिया पहली पारी में 171 रन पर सिमट गई। भारत को फॉलोऑन का सामना करना पड़।

भारतीय टीम को और हार सामने दिख रही थी। टेस्ट मैच में फॉलो ऑन मिलने के बाद जीत तो दूर अगर कोई टीम मैच ड्रा करा ले वहीं बड़ी बात होती है। 52 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद क्रीज़ पर वीवीएस लक्ष्मण बल्लेबाजी करने आये।

मैच के चौथे दिन नहीं गिरा विकेट

 

इसके बाद जो हुआ वह इतिहास बन गया। मैच के चौथे दिन 14 मार्च को भारत के एक भी विकेट नहीं गिरा। राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर वीवीएस लक्ष्मण ने दिन में 335 रन जोड़े। लक्ष्मण ने 281 रनों की पारी खेली और इसे टेस्ट इतिहास की छठी सबसे बेहतरीन पारी माना जाता है।

भारत के अंत में इस मैच को अपने नाम कर ऑस्ट्रेलिया का विजयी रथ रोक दिया। इस पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने वीवीएस लक्ष्मण का नाम वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण रख दिया।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post किसी भारतीय ने नहीं बल्कि इस शख्स ने वीवीएस लक्ष्मण को पहली बार कहा था वेरी वेरी स्पेशल appeared first on SportzWiki Hindi.