Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजेंदर सिंह ने बढ़ाया स्कूली छात्रों का मनोबल

गुड़गांव
भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने यहां रविवार को ताऊ देवीलाल खेल परिसर में रबिंद्रनाथ वर्ल्ड स्कूल के सालाना खेल दिवस के समापन समारोह के दौरान युवा खिलाड़ियों को दबाव में नहीं आने और अपना शत प्रतिशत देने की बात कही। विजेंदर इस समारोह के मुख्य अतिथि थे और इतने सारे बच्चों के सालाना खेल दिवस के मौके पर विभिन्न स्पर्धाओं में भागीदारी से काफी प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि मैंने स्कूल के दिनों में कभी भी किसी प्रतिस्पर्धा में भाग नहीं लिया और इतने सारे छात्रों को टूर्नामेंट में भाग लेते हुए देखना शानदार है। उन्होंने विजेता रहे बच्चों को पदक और ट्राफियां भी प्रदान कीं और साथ ही सभी को प्रेरणा देते हुए कहा कि आपको खेल में शिरकत करते हुए किसी तरह का दबाव नहीं लेना चाहिए। सबसे अहम चीज भाग लेना और हर बार अपना शत प्रतिशत देना है। विजेंदर ने छात्रों के माता-पिता से शारीरिक गतिविधियों और उनकी डाइट की अहमियत के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी के तौर पर कुछ दिन ऐसे भी होंगे जहां चीजें आपके हिसाब से नहीं होंगी लेकिन आप सिर्फ इतना कर सकते हो कि अपना शत प्रतिशत दो और सर्वश्रेष्ठ नतीजे की उम्मीद करो।