तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के दौरान भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को छक्का लगाने के लिए ऑस्ट्रेलिया कप्तान टिम पेन ने विकेट के पीछे से काफी उकसाया है.
टिम पेन लगातार भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा को छक्का लगाने के लिए उकसा रहे थे. उनकी यह सब बाते स्टंप माइक से सुनाई भी दे रही थी.
यह शब्द कह रहे थे रोहित से

टिम पेन, रोहित शर्मा को उकसाते हुए कह रहे थे, कि “अगर तुमने छक्का लगा दिया, तो मैं मुंबई को सपोर्ट करूँगा.”
साथ ही टिम पेन यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे है, कि “चायकाल के बाद एरोन फिंच गेंदबाजी करेगा, तब छक्का लगाकर दिखाना.”
टिम पेन ने रोहित शर्मा से यह भी कहा, कि “मैंने अपनी जिंदगी के दो सबसे मुश्किल ओवर आपके ही खेले.”
“If Rohit hits a six here I’m changing to Mumbai”
#AUSvIND pic.twitter.com/JFdHsAl84b
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 27, 2018
Time for Finchy to have a bowl after the tea break?
#AUSvIND pic.twitter.com/5JS2fomYUJ
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 27, 2018
मुंबई इंडियंस ने दिया पेन को करारा जवाब

टिम पेन की इस हरकत का मुंबई इंडियंस ने करारा जवाब दिया है. मुंबई इंडियंस ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है. इस तस्वीर में रोहित शर्मा ऋषियों के तरह तप करते हुए नजर आ रहे है.
मुंबई इंडियंस का मतलब था, कि रोहित शर्मा का ध्यान एकदम स्थिर है और उनका किसी भी तरह की स्लेजिंग से ध्यान नहीं भटकेगा.
यहाँ देखे मुंबई इंडियंस का ट्वीट
— Mumbai Indians (@mipaltan) December 27, 2018
शानदार 63 रन की खेली पारी
आपकों बता दें, कि मैच के दूसरे दिन भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 63 रन की एक शानदार नाबाद पारी खेली. उन्होंने अपनी इस शानदार पारी में 5 चौके लगाये. उन्होंने अपनी इस पारी के दम पर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post टिम पेन ने रोहित से कहा था छक्का मार कर दिखा मुंबई को करूंगा सपोर्ट, अब मुम्बई इंडियंस ने दिया पेन को करारा जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.
