Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: पैट कमिंस का कैच पकड़ने के बाद देखने लायक था कप्तान विराट कोहली का रिएक्शन

भारतीय टीम ने एडिलेड टेस्ट को 31 रनों से अपने नाम कर लिया है। इस मैच को जीतने के साथ ही टीम ने 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारतीय के गेंदबाजों के साथ ही बल्लेबाज और फील्डरों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इन सब के साथ कप्तान विराट कोहली के रिएक्शन भी हर मौकों पर देखने लायक था।

जसप्रीत बुमराह ने पैट कमिंस को किया आउट

ऑस्ट्रेलिया टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भारत को जमकर परेशान किया। इसमें पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा गेंदें खेली। ऑस्ट्रेलिया की पारी में कमिंस ने शॉन मार्श के बाद सबसे ज्यादा 121 गेंद खेले।

कमिंस को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को कट करने के चक्कर में गेंद ने उनके बल्ले का बाहरी किनारा लिया और स्लिप में खड़े कप्तान विराट कोहली के हाथों में चली गई।

देखने लायक था कोहली का रिएक्शन

भारतीय कप्तान विराट कोहली मैच के दौरान कभी अपनी भावनाओं को नहीं छुपाते हैं। कई बार इस वजह से उनकी आलोचना भी होती है लेकिन वह इसे अपनी ताकत समझते हैं। कमिंस का कैच लपकने के बाद उन्होंने जबरदस्त रिएक्शन दिया।

कमिंस ने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया था और कैच लपकने के बाद कोहली ने गेंद को तेजी से जमीन की तरफ पटका। उनके गुस्से से साफ हो रहा था कि इस विकेट की कितनी अहमियत थी।

निचले क्रम के बल्लेबाजों ने किया परेशान

ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भारतीय टीम के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। एक समय भारत आसानी से मैच जीतता नजर आ रहा था, लेकिन अंत में मुकाबला काफी रोमांचक हो गया था।

उनके नीचे के 4 गेंदबाजों ने मिलकर 107 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया ने लंच के ठीक बाद कप्तान टिम पेन का विकेट खो दिया था, लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों ने मैच इतना करीब ला दिया था कि भारतीय खेमे में भी हड़बड़ी मच गयी थी।

देखें वीडियो:

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: पैट कमिंस का कैच पकड़ने के बाद देखने लायक था कप्तान विराट कोहली का रिएक्शन appeared first on SportzWiki Hindi.