इंटरनेट डेस्क। पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम पर हार का संकट लहराने लग गया है। समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम ने चौथे दिन 4 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए थे। कप्तान विराट कोहली 17 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके है। रहाणे 29 और हनुमा विहारी 17 रन बनाकर टीम को आगे बढ़ा रहे है।
भारतीय टीम के लिए आई बड़ी खुशखबरी, जल्द टीम से जुड़ सकता हैं ये आॅलराउंडर खिलाड़ी
इसी बीच आपको बता दें कि भारतीय टीम युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आॅस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। ऋषभ पंत ने पर्थ में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में शॉन मार्श का कैच पकड़ कर सीरीज में अब तक 15 शिकार पूरे कर लिए। इसी के साथ यह अब तक किसी भी भारतीय विकेटकीपर का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेस्ट बेस्ट प्रदर्शन है।
आपको बता दें कि पंत ने एडिलेड टेस्ट मैच में 11 कैच पकड़े थे। पर्थ ने दूसरे पर्थ मैच में चार कैच पकड़ कर सर्वाधिक 15 कैच पकड़ टॉप में है। पंत से पहले आॅस्ट्रेलिया में ये रिकॉर्ड सैयद किरमानी और महेन्द्र सिंह धोनी और रिद्धिमान साहा के नाम दर्ज था उन्होंने 14—14 कैच पकड़े थे। भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर ने आॅस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन किया। पंत ने अभी तक अपने टेस्ट करियर में 7 टेस्ट मैच खेले और विकेट के पीछे 34 कैच पकड़ने में कामयाबी हासिल की। पंत ने बल्लेबाजी में भी 435 रन बनाए है।