Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अपने आखिरी मैच में गौतम गंभीर ने खेली शानदार पारी, शतक से सिर्फ कुछ कदम दूर

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर अपने करियर का आखिरी मैच आंध्रा के खिलाफ खेल रहे हैं. यह मैच उनके घरेलु मैदान दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में खेला जा रहा है. बता दें, अभी कुछ  दिन पहले गौतम गंभीर ने संन्यास की घोषणा कि थी. भारत का ये पूर्व सलामी बल्लेबाज इस मैच के बाद अब कोई मैच नहीं खेलेगा.

आंध्रा ने की पहले बल्लेबाजी करते हुए 390 रन बनाएं 

बता दें, आंध्रा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 390 रन बनाएं. आंध्रा के तरफ से रिकी भुई ने शानदार 187 रन बनाएं. उन्होंने इस पारी में 270 गेंदों का सामना किया और 26 चौक्के और एक छक्का लगाया. इनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया. दिल्ली की टीम की ओर से सुबोध भाटी ने पांच विकेट झटके. इनके अलावा विकास मिश्रा के नाम भी 2 विकेट रहा.

दिल्ली ने की शानदार शुरुआत

पहली पारी में बल्लेबाजी करने आई दिल्ली की टीम ने शानदार शुरुआत की. अपना आखिरी मैच खेल रहे गौतम गंभीर ने हितेन दलाल के साथ पारी की शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 108 रन जोड़े.

हितेन दलाल ने भी शानदार अर्धशतक जड़ा. दलाल ने 58 रन बनाएं उन्होंने अपनी इस पारी में शानदार 9 चौके लगाएं. दिल्ली के कप्तान ध्रुव शोरी 39 रन बनाकर गंभीर का साथ निभा रहे थे. दिन का खेल खत्म होने तक दिल्ली की टीम ने 190 रन बना लिए थे.

गौतम गंभीर ने अपनी आखिरी पारी में जीत लिया सबका दिल 

अपनी आखिरी पारी खेल रहे गौतम गंभीर ने क्या शानदार बल्लेबाजी करी. इस मैच में गंभीर पुराने वाले गंभीर नजर आएं. उन्होंने 154 गेंदों में शानदार 92 रन बनाएं. इस पारी के दौरान गंभीर ने शानदार आठ चौके लगाएं. अपने आखिरी मैच में इतनी शानदार पारी खेलना इस खिलाड़ी को महान बनती है.

बता दें, गंभीर के संन्यास के बाद उनके राजनीति में जाने की अटकले लगाई जा रही हैं. कल के दिन की शुरुआत में सभी क्रिकेट प्रेमी को यही उम्मीद होगी गंभीर शतक के साथ क्रिकेट से रिटायर हों.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post अपने आखिरी मैच में गौतम गंभीर ने खेली शानदार पारी, शतक से सिर्फ कुछ कदम दूर appeared first on SportzWiki Hindi.