Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया क्लीन स्वीप करने के साथ ही विराट कोहली के नाम दर्ज हो जाएगा ये जबरदस्त रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनाने के लिए जाना जाता है। लेकिन अब विराट कोहली कप्तानी के मामले में इस सीरीज में एक नया रिकॉर्ड बना सकते है। आपको बता दे की हाल ही में भारत पर ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच पर्थ में शुक्रवार से खेला जाएगा। इस बीच भारतीय कप्तान के विराट कोहली के पास एक शानदार रिकॉर्ड बनाने का अच्छा मौका है।

बताया जा रहा है की भारतीय कप्तान विराट कोहली को भारत का सबसे सफल कप्तान बनने के लिए केवल तीन जीत की जरूरत है। इन तीन जीत के साथ ही वह सभी भारतीय कप्तानों को पीछे छोड़ देगे। इसके अलावा बताया जा रहा है की अब्र भारतीय टीम की ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने में सफल रहती है तो वह महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोडक़र सफल कप्तानों की सूची में सबसे ऊपर पहुँच जाएगे। कोहली की कप्तानी में अभी तक भारत ने 43 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से 25 में जीत दर्ज की है।

जबकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 60 मैच खेले है उनमें से 27 मैच में जीत दर्ज हैं। चार टेस्ट मैचों की सीरीज में से पहले टेस्ट भारत ने आखिरी और पाँचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हारकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसके अलावासौरव गांगुली के नाम विदेशी धरती पर सर्वाधिक 11 टेस्ट मैच जीते हैं जबकि कोहली 10 टेस्ट मैचों में जीत के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

और ये भी पढ़े:

दूसरे टेस्ट से पहले भारत को बड़ा झटका, दो अहम खिलाड़ी हुए चोटिल

दूसरे टेस्ट मैच में इन खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है भारतीय टीम



Herald