Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

...तो इस कारण विरूष्का की पहली शादी सालगिरह हैं बहुत खास

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की सुपरस्टार अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 में हुई थी। आज इन ​दोनों की शादी की पहली सालगिरह है। विराट कोहली के लिए ये पहली शादी की सालगिरह बहुत खास है। विराट और अनुष्का कई खास मौकों पर एक साथ नजर आते है और अपनी लाइमलाईट की पूरी चमक बिखेरते है।

मीडिया से ​मिल रही खबरों के अनुसार ये सुन्दर जोड़ी अपनी शादी की पहली सालगिरह आॅस्ट्रेलिया में सेलिब्रेट करेगे। विराट की शादी की पहली सालगिरह इसलिए भी खास हैं क्योंकि विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने कल आॅस्ट्रेलिया को एडिलेड में 31 रनों से हराकर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल कर ली है।

आपको विराट ​कोहली इस समय आॅस्ट्रेलिया में टीम इंडिया का नेतृत्व कर रहे है। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया कंगारू धरती पर तीन टी20, चार टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने के लिए गई है। दोनों टीमों के बीच हुई टी20 सीरीज में 1—1 से बराबरी हुई थी। भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1—0 से आगे बढ़ चुकी है। इसी बीच विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपनी अपकमिंग मूवी जीरो की प्रमोशन में बिजी है। लेकिन वह इस समय छुट्टी लेकर अपने पति के साथ आॅस्ट्रेलिया में अपनी शादी का पहला रिसेप्शन मनाने के लिए पहुंच गई है। दोनों के लिए अपनी शादी की पहली सालगिरह बहुत खास है। विराट जहां क्रिकेट में अपनी चमक बिखेर रही है, वहीं अनुष्का बॉलीवुड में अपनी चमक बिखेर रही है।