आईपीएल के 12वें सीजन के लिए मंगलवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई. एक समय अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण फ्रेंचाइजियों की सूची में सबसे ऊपर रहने वाले भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने एक करोड़ रुपये की बेस प्राइस में खरीदा. इससे पहले पहले दौर की नीलामी में युवराज सिंह में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. पिछले सीजन में युवराज सिंह किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया था.
वहीं, जयदेव उनादकट सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें राजस्थान ने 8.4 करोड़ में खरीदा. वहीं मिस्ट्री गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को पंजाब किंग्स इलेवन ने 8.4 करोड़ रुपए में खरीदा.
करियर है ढलान पर

साल 2011 में भारत को वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले युवराज सिंह का करियर ढलान पर आ गया है. ज्यादा पुरानी बात नहीं है, तीन साल पहले 2015 में युवराज सिंह को आईपीएल नीलामी में 16 करोड़ में खरीदा गया था, जबकि 2018 में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था.
37 साल के युवराज को 2015 आईपीएल में दिल्ली ने 16 करोड़ में खरीदा गया था जबकि 2014 में 14 करोड़ रुपये में वो आरसीबी का हिस्सा बने थे. साल 2016 में हैदराबाद ने युवराज को 7 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। जिसके बाद युवराज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए.

इस दौरान युवराज सिंह का प्रदर्शन कुछ ख़ास नही रहा था. उनकी ख़राब फॉर्म की वजह से उन्हें सिर्फ आठ मैच खेलने का मौका मिला था. वही इसके बाद युवराज सिंह को रिलीज कर दिया था.
रणजी में दिखाई थी फॉर्म

हाल में ही रणजी क्रिकेट में युवराज सिंह ने एक बार फिर फॉर्म में वापसी की उम्मीद जताई थी. इस दौरान उन्होंने तमिलनाडू के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में 42 रन
की पारी खेली थी. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए थे. इसके बाद युवराज सिंह ने अपनी गेंदबाज़ी की वजह से सबका ध्यान खिंचा था. इस दौरान उन्होंने सिर्फ बारह रन देकर दो विकेट हासिल किये थे. ऐसे में मुंबई की टीम उम्मीद कर रही होगी कि वो इस बार आईपीएल में कुछ ख़ास करेंगे,
The post आखिरकार बिक गए युवराज सिंह, एक करोड़ में इस टीम ने अंत में ख़रीदा appeared first on SportzWiki Hindi.