लाइव सिटीज, जमुई से राजेश कुमार : कोलकाता के वीडियोकॉन ग्राउंड पर खेले जा रहे सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने मणिपुर के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. बिहार ने मणिपुर को पारी व दो रन से पराजित किया. मणिपुर ने अपनी पहली पारी में 59 रन और दूसरी पारी में 210 रन बनाये. इस मैच के कुल 22 पॉइंट होने से बिहार तीसरे नंबर पर आ गया.
बिहार ने अपनी पहली पारी में 271 रन बनाये थे. बिहार की इस जीत में सचिन कुमार सिंह ने बल्ले और गेंदबाजी दोनों क्षेत्रों में कमाल दिखाया. दूसरी पारी में सचिन कुमार सिंह ने चार विकेट चटकाये. दूसरी पारी में साबिर खान ने भी चार विकेट चटकाये.
खेल के तीसरे दिन मणिपुर ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की. शुरुआत के पांच विकेट 48 रन पर गिर गए. इसके बाद रोनाल्डो एम और नीतेश ने पारी को संभाला. किशन और विकास सिंह ने अच्छी बैटिंग और अपनी टीम का स्कोर 63.5 ओवर में 210 रन तक पहुंचा पर अपनी टीम को पारी की हार से नहीं बचा पाये.
मणिपुर की ओर रोनाल्ड एम ने 79, किशन ने 42, विकास सिंह ने 33, नीतेश ने 15, आर्यन शेरावत ने 15, अल बाशिद ने 11 रन बनाये. बिहार की ओर से साबिर खान ने 46 रन देकर चार, प्रशांत कुमार सिंह ने 20 रन देकर एक, सचिन कुमार सिंह ने 68 रन देकर चार, मयंक मेहताने 48 रन देकर एक विकेट चटकाये.
बिहार का अगला मुकाबला उत्तराखंड से पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में खेला जायेगा. इस बात की जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह ने दी.
The post क्रिकेट : सीके नायडू ट्रॉफी में बिहार की शानदार जीत, मणिपुर को पारी और दो रनों से हराया appeared first on Live Cities.