इंटरनेट डेस्क। आखिरकार भारतीय महिला क्रिकेट टीम को अपना स्वदेशी कोच मिल ही गया। जी, हां भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज व आक्रामक बल्लेबाज डब्ल्यू वी रमन ने पूर्व विदेशी भारतीय कोच गैरी कर्स्टन को पछाड़ कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कोच की कुर्सी हासिल कर ली है।
अलविदा 2018: ये हैं वो बल्लेबाज जिन्होंने इस साल वनडे में लगाएं सबसे ज्यादा शतक, देखें विराट कहां पर नंबर
आपको बता दें कि भारत के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज डब्ल्यू वी रमन फिलहाल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में इस समय बल्लेबाजी सलाहकार की भूमिका निभा रहे है। आपको बता दे कि महिला क्रिकेट कोच की लिस्ट डब्ल्यू वी रमन, गैरी कर्स्टन और भारत के वेंकटेश प्रसाद के अलावा 28 आवेदकों ने इस के लिए आवेदन किया था। इन सबको पछाड़ते हुए रमन को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को महिला कोच नियुक्त किया गया।
विराट कोहली नहीं ये भारतीय खिलाड़ी है सबसे बड़ा क्रिकेटर: कपिल देव
53 वर्षीय रमन ने भारतीय टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। रमन ने क्रिकेट के मैदान कई अचनाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय टीम के पूर्व साउथ अफ्रीका के कोच गैरी कर्स्टन को कोच पद से इसलिए पछड़ना पड़ा क्योंकि गैरी इस समय आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुख्य कोच बने हुए है। लेकिन गैरी इस पद को नहीं छोड़ना चाहते थे। इस कारण रमन को महिला कोच नियुक्त किया गया। गैरी कर्स्टन के कोच रहते हुए भारतीय टीम ने 2011 में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीमित ओवर को विश्वकप जीतने में कामयाबी हासिल की।