Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय महिला टीम के कोच की सुप्रीम कोर्ट की सुनवायी से पहले नियुक्ति को लेकर भड़के अनिरुद्ध चौधरी

भारतीय महिला क्रिकेट गलियारों में इन दिनों जबरदस्त रार चल रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जब से कोच रमेश पवार और मिताली राज के बीच विवाद के मामले को हवा मिली उसके बाद से किसी ना किसी मुद्दे को लेकर जबरदस्त तकरार देखा जा रहा है।

महिला क्रिकेट टीम के कोच का चयन सुनवायी से पहले

अब जब कोच रमेश पवार के इस्तीफे के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नए कोच की नियुक्ति की बात आ गई तो वहां भी विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

जिसमें अब सीओए विनोद राय और बीसीसीआई के कार्यवाहक कोषाध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी आमने-सामने हो गए हैं जिसमें विनोद राय को बीसीसीआई पर सुनवाई के मामले में आड़े हाथ लिया है। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवायी 17 जनवरी होनी है ऐसे में चौधरी का कहना है कि महिला टीम के इंटरव्यू सुनवायी के बाद होने चाहिए थे।

सुनवायी से पहले कोच का इंटरव्यू होने पर विनोद राय पर भड़के अनिरुद्ध चौधरी

अनिरूद्ध चौधरी ने पत्र में लिखा कि

क्या उचित नहीं होता कि सुप्रीम कोर्ट के सामने अगली सुनवाई यानि 17 जनवरी तक का इंतजार किया जाता और तब तक कोच चयन का वर्तमान मसला टाल दिया जाता और रमेश पवार को ही पद पर बरकरार रखा जाता या किसी दूसरे को तब तक के लिए कार्यभार सौंप दिया जाता। इससे अनावश्यक कानूनी मसलों और अवांछित विवाद से बचा जा सकता था।”

डायना एडूलजी ने भी विनोद राय को इस बारें में बतायी थी अपनी बात

सीओए में शामिल डायना एडूलजी ने विनोद चौधरी को मेल कर इंटरव्यू को रोकने की अपील की थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस बात को लेकर चौधरी ने कहा कि सीओए की सदस्या डायना एडुलजी ने जो मेल भेजा था उसमें उन्होंने कुछ बेहद मौलिक मुद्दों को उठाया है। इस मेल को सभी पदाधिकारियों को भी भेजा गया है। इससे हमें सीओए, पेशेवर प्रबंधन और बीसीसीआई की कानूनी टीम के कामकाज के तरीकों की जानकारी पता चली है।

मुझे खेद से कहना पड़ रहा है कि बीसीसीआई प्रभासन के संबंध में ये अच्छी तस्वीर पेश नहीं करता। इससे लगता है कि चीजों को हल्के में लिया जा रहा है, फैसले करने में अनियमितता लगती है। जिसका परिणाम गैरकानूनी साबित हो रही है।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post भारतीय महिला टीम के कोच की सुप्रीम कोर्ट की सुनवायी से पहले नियुक्ति को लेकर भड़के अनिरुद्ध चौधरी appeared first on SportzWiki Hindi.