Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली से किसी भी मामले में कम नहीं है रोहित शर्मा, आंकड़े देख आपकों भी हो जाएगा यकीन

रोहित शर्मा और विराट कोहली वर्तमान में भारतीय टीम के बल्लेबाजी की रीड की हड्डी हैं. इन दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिलाई हैं.

यह दोनों खिलाड़ी ही बराबरी के टक्कर के है और यही बात विश्व क्रिकेट के तीन आँकड़े साबित कर रहे है और उन तीन आंकड़ो के बारे में ही हम आपकों अपने इस खास लेख में बताएंगे.

रोहित-विराट दोनों के वनडे क्रिकेट में 125+ के 13 स्कोर 

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक है. दोनों का ही बल्ला वनडे क्रिकेट में जमकर बोलता है. आपकों बता दे, कि विराट और रोहित दोनों ने ही वनडे क्रिकेट में 13 बार 125+ स्कोर बनाया है.

भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 193 वनडे मैचों में 13 बार 150+ स्कोर बनाया है. वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कुल 216 वनडे मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 13 बार 150+ स्कोर बनाया है.

अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में दोनों के 19+ स्कोर 

अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों के 19 फिफ्टी प्लस स्कोर है. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने जहां 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19 अर्धशतक लगाये हुए है.

वहीं भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 90 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 15 अर्धशतक और 4 शतक लगाये हुए है. कुल 19 बार वह फिफ्टी प्लस स्कोर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बना चुके है.

दोनों के आईपीएल में 34-34 अर्धशतक 

आपकों बता दे, आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने जहां 173 आईपीएल मैचों में अबतक कुल 34 अर्धशतक लगाये हुए है. वहीं आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने भी आईपीएल के 163 मैचों में 34 अर्धशतक लगाये हुए है.

आपकों बता दे, कि रोहित शर्मा ने जहां आईपीएल में 4493 रन बनाये हुए है. वहीं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने 4948 रन बनाये हुए है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विराट कोहली से किसी भी मामले में कम नहीं है रोहित शर्मा, आंकड़े देख आपकों भी हो जाएगा यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.