Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शास्त्री को पृथ्वी के जल्द टीम में लौटने की उम्मीद

एडिलेड, 6 दिसम्बर: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ टखने की चोट से तेजी से उबर रहे हैं। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, शास्त्री ने कहा कि पर्थ में 14 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में पृथ्वी को पर कुछ फैसला लिया जा सकता है।

शास्त्री ने आस्ट्रेलियाई रेडियो चैनल ‘सेन रेडियो’ से कहा, “पृथ्वी का चोटिल होना दुखद है, लेकिन अच्छी बात यह है कि उनकी चोट में तेजी से सुधार हो रहा है। हम भी चाहते हैं कि वह खेलें। उन्होंने चलना शुरू कर दिया है। अगर उन्होंने अगले सप्ताह तक दौड़ना शुरू कर दिया तो हमारे लिए यह अच्छा संकेत होगा।” 

19 वर्षीय पृथ्वी क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के साथ सिडनी में खेले गए अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।

कोच ने कहा, “हर खिलाड़ी अलग तरह से चोट से उबरता है। वह अभी युवा हैं और वह जल्दी फिट हो सकते है। हम पर्थ में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के समीप पहुंचने तक उन पर कोई फैसला लेंगे।”

The post शास्त्री को पृथ्वी के जल्द टीम में लौटने की उम्मीद appeared first on SportzWiki Hindi.