Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शादी की सालगिरह पर विराट-अनुष्का ने जीत लिया सभी लोगों का दिल

स्पोर्ट्स डेस्क।भारत ने एडिलेड टेस्ट मैच को जीतकर सभी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। लेकिन विराट कोहली ने इस जीत के बाद अपनी पहली शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी के साथ जश्न मनाया है। इस सीरीज का दूसरा मैच 14 दिसंबर से खेला जाएगा और इसके लिए कप्तान कोहली ने इसके लिए तैयारी भी शुरू कर ली है। लेकिन इस मैच से पहले भारतीय कप्तान ने ऐसा काम किया उस काम को देखकर कोहली की हर जगह तारीफ की जा रही है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि पहले टेस्ट को जीतने के बाद जब भारतीय कप्तान कोहली अपनी पत्नी के साथ सालगिरह के मौके पर एडिलेड से पर्थ के लिए रवाना हुई थी।

हॉकी विश्व कप: आज क्वार्टर फाइनल में भारत का होगा इस विश्व चैंपियन टीम से मुकाबला

लेकिन पर्थ जाने वाली फ्लाइट में विराट और अनुष्का ने अपनी बिजनेस क्लास सीट होने के बाद भी उसमें सफर नहीं किया था। जब इसके बारे मेें पता चला तो बताया जाता है की कोहली और अनुष्का इस सीट को भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों के लिए छोड़ दी है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की कोहली और अनुष्का ने सीट छोड़ने का फैसला ​इस लिए किया की भारतीय टीम के गेंदबाज आरामदायक यात्रा कर सके और उनकी थकान आसानी से दूर हो जाएं।

ICC Test Ranking में पुजारा और बुमराह ने लंबी लगाई छलांग, विराट टॉप पर बरकरार

हम सबको पता है की बिजेनस क्लास सीट इकॉनमी क्लास की तुलना में ज्यादा आरामदायक होती है और उसमें कोई भी पैरों को आसानी से फैला कर रख सकता है। इसलिए विराट ने अपने गेंदबाजों को आराम देने के लिए अपनी सीट छोड़ने का फैसला किया था। दूसरे टेस्ट को शूरू होने में ज्याद समय नहीं है और भारतीय गेंदबाजों को आराम का समय बहुत कम मिलेगा। विराट के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर इस जोड़े की जमकर तारीफ की जा रही है।



Herald