आईपीएल के तर्ज पर साउथ अफ्रीका में चल रहे टी-20 लीग में बे जायंट्स और जोज़ी स्टार्स के बीच हुए मुकाबला हुआ. इस मुकाबले में जोज़ी स्टार्स ने बे जायंट्स को 81 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. इस मैच में रीज़ा हेन्ड्रिक्स ने शानदार शतक लगा दिया. हेन्ड्रिक्स का इस सीरीज में यह लगातार दूसरा शतक है.
जोज़ी स्टार्स ने 173 रनों का दिया था लक्ष्य

पहले बल्लेबाजी करते हुए रीज़ा हेन्ड्रिक्स के शानदार शतक के मदद से जोजी स्टार्स ने 173 रन बनाएं. हेन्ड्रिक्स के अलावा उनकी टीम का कोई बल्लेबाज 30 रन भी नहीं बना पाया. हेन्ड्रिक्स ने अपनी पारी में 10 चौके और पांच गगनचुमी छक्के जड़ दिएं. इनके ज्यादा रन उनके सलामी बल्लेबाज रयान रिकेलटन ने बनाया. उन्होंने 23 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली. जिसमे 2 चौका और एक छक्का शामिल था.
बे जायंट्स 92 रनों पर हुई ऑल आउट

जब 173 रन का स्कोर चेज करने बे जायंट्स की टीम उतरी तो उनको शुरूआती झटके लग गएं. जिसके बाद टीम संभल ही नहीं पाई. उनके नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. और पूरी टीम 92 रन से ऑल आउट हो गई. आरोन फांगिसो ने टीम के लिए सबसे बड़ा स्कोर 17 रन बनाया.
जोजी स्टार्स की गेंदबाजी शानदार रही, टीम के सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट डेवाइन प्रिटोरियस ने लिए. उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.
कगिसो रबाडा ने भी की शानदार गेंदबाजी

साउथ अफ्रीका के नंबर एक गेंदबाज कगिसो रबाडा ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 8 रन दिए और 2 विकेट अपने नाम किएं. इस गेंदबाज के बेहतरीन प्रदर्शन से साउथ अफ्रीका की टीम को बहुत फायदा पहुचने वाला है. क्योंकि यह गेंदबाज विश्व कप 2019 के लिए टीम का अहम हथियार साबित हो सकता है.
स्कोर बोर्ड: जोज़ी स्टार्स- 173( 3 विकेट 20 ओवर) रीज़ा हेन्ड्रिक्स 108 रन
बे जायंट्स: 92 रन (10 विकेट 16.4) डेवाइन प्रिटोरियस 17 रन देकर 3 विकेट
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मंजासी सुपर लीग: मैदान पर आया रीज़ा हेन्ड्रिक्स नाम का तूफान, जड़ा तेज शतक, रबाडा ने की शानदार गेंदबाजी appeared first on SportzWiki Hindi.