Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मिताली राज के साथ हुए विवाद के बाद भी रमेश पवार ने उठाया ये बड़ा कदम, जाने क्या होगा अब

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच पद इस समय खाली पड़ा हुआ है जिसके लिए बीसीसीआई के द्वारा आवेदन प्रक्रिया को जारी कर दिया है जिसके बाद से इस हाई प्रोफाइल पद के लिए एक के बाद एक उम्मीदवारों के आवेदन हो रहे हैं।

रमेश पवार के इस्तीफे के बाद उन्हें मिला स्मृति-हरमनप्रीत कौर का समर्थन

वेस्टइंडीज की मेजबानी में खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के दौरान मुख्य कोच रहे रमेश पवार और टीम की सीनियर खिलाड़ी मिताली राज के बीच विवाद के बाद रमेश पवार को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

रमेश पवार ने मुख्य कोच के पद से इस्तीफा तो दिया लेकिन इसके बाद भारतीय टीम की दो प्रमुख और स्टार खिलाड़ी टी-20 कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने रमेश पवार का समर्थन किया।

रमेश पवार ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक बार फिर से किया आवेदन

अब स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसी दो सीनियर खिलाड़ियों के समर्थन के बाद रमेश पवार ने भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए अपना आवेदन किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज रहे 40 साल के रमेश पवार ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए आवेदन किया है।

रमेश पवार ने किया स्मृति-हरमनप्रीत के समर्थन में आने के कारण आवेदन की बात को नकारा

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए रमेश पवार के कोच का कार्यकाल 30 नंवबर को समाप्त हुआ लेकिन उन्होंने उससे पहले ही इस पद से मिताली राज के साथ हुए विवाद के बाद इस्तीफा दे दिया था।

Ramesh Powar was appointed the interim coach of the Indian women team

ऐसे में माना जा रहा था कि वो अब शायद ही इस पद के लिए आगे आए लेकिन उन्होंने मंगलवार को आवेदन कर ही लिया। रमेश पवार ने इसको लेकर इंडिया टूडे से बात करते हुए कहा कि “मैं ये स्मृति और हरमनप्रीत के मेरे अच्छे काम को लेकर मेरे समर्थन में आने के बाद नहीं दे रहा हूं। बाकी मैं इसे बीसीसीआई पर तय करने के लिए छोड़ देता हूं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post मिताली राज के साथ हुए विवाद के बाद भी रमेश पवार ने उठाया ये बड़ा कदम, जाने क्या होगा अब appeared first on SportzWiki Hindi.