Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विरूष्का ने शादी की पहली सालगिरह पर टीम साथियों के लिए किया ये काम, ऐसी मिली वाहवाही...

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की सुपरस्टार अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। विरूष्का की शादी की पहली सालगिरह बहुत खास रही। दोनों ने अपनी शादी की पहली सालगिरह आॅस्ट्रेलिया में मनाई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 में इटली में शादी की थी।

इसी बीच आपको बता दें कि विरूष्का ने अपनी पहली शादी के सालगिरह के मौके पर एक ऐसा खास काम किया जो उनके टीम साथियों के लिए बहुत खास था। आपको बता दे कि भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच 6 से 10 दिसंबर के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था। इसी बीच अब दूसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर को पर्थ में खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया पर्थ के लिए रवाना हुई। पर्थ जाने वाली फ्लाइट में विराट और अनुष्का की बिजनेस क्लास सीट थी। लेकिन इन दोनों ने अपनी बिजनेस क्लास की सीट तेज गेंदबाजों के लिए छोड़ दी। भारतीय कप्तान विराट और अनुष्का ने ऐसा इसलिए करा कि क्योंकि दूसरे टेस्ट मैच के लिए ज्यादा समय नहीं था। ऐसे में तेज गेंदबाजों को आराम नहीं मिला था। तेज गेंदबाज आरामदायक यात्रा कर सके। ताकि उन्हें कोई थकान न हो और वो दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन कर सके। इ​सलिए विराट और अनुष्का ने अपनी बिजनेस क्लास सीट अपने तेज गेंदबाजों के लिए छोड़ दी।

विराट एंड कंपनी ने चार टेस्ट मैचों के ​पहले मैच में आॅस्ट्रेलिया की टीम को 31 रनों से हराकर इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की। पहले टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा हीरो बने उन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया और टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान निभाया। पुजारा को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।